History, asked by Rachit5326, 10 months ago

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. अंग्रेज़ विरोधी असन्तोष को वैधानिक रूप देने के लिए……….नै नई संस्था का नाम ‘इण्डियन नेशनल कांग्रेस रख दिया।(व्योमेशचन्द्र बनर्जी/ए.ओ. ह्यूम)
2. महाराष्ट्र में…….. में अपने अखबारों में इसके विरुद्ध लिखे जिनके नाम ‘मराठा’ और ‘केसरी’ थे। (लाला लाजपत राय/बाल गंगाधर तिलक
3. बंग-विभाजन को लेकर सारे देश में रोष की लहर दौड़ गई। यहीं से देश में——का शुभारम्भ माना जाता है। (स्वदेशी आन्दोलन रियासती आन्दोलन)
4. — ई. में दिल्ली में शाही दरबार का आयोजन करके उसमें बंगाल विभाजन को निरस्त करने की घोषणा की गई।(1905/1911)
5. अंग्रेज सरकार ने——में रौलेट एस लागू किया।(1919 ई.1922 ई.)

Answers

Answered by shishir303
0

रिक्त स्थानों की पूर्ति इस प्रकार है....

1.

अंग्रेज विरोधी असन्तोष को वैधानिक रूप देने के लिए ए. ओ. ह्यूम ने नई संस्था का नाम ‘इण्डियन नेशनल कांग्रेस’ रख दिया।

2.

महाराष्ट्र में बाल गंगाधर तिलक में अपने अखबारों में इसके विरुद्ध लेख लिखे जिनके नाम ‘मराठा’ और ‘केसरी’ थे।

3.

बंग-विभाजन को लेकर सारे देश में रोष की लहर दौड़ गई। यहीं से देश में स्वदेशी आन्दोलन का शुभारम्भ माना जाता है।

4.

1911 ई. में दिल्ली में शाही दरबार का आयोजन करके उसमें बंगाल विभाजन को निरस्त करने की घोषणा की गई।

5.

अंग्रेज सरकार ने 1919 में रौलेट एक्ट लागू किया।

Similar questions