Social Sciences, asked by Gibin8321, 9 months ago

रूम्मनदेई अभिलेख के अनुसार भूमिकर की दर कितनी थी?

Answers

Answered by shishir303
0

रूम्मनदेई अभिलेख से ज्ञात होता है कि अशोक ने भूमिकर की दर 8% तक कर दी थी।

रूम्मनदेई के अशोक स्तंभ पर खुदा हुआ लेख ब्राह्मी लिपि में है। यहां से प्राप्त अभिलेखों से यह जानकारी मिलती है कि सम्राट अशोक अपने राज्याभिषेक के लगभग 20 वर्षों बाद लुंबिनी ग्राम आया था। यहां उसने पूजा अर्चना की। उसने रूम्मनदेई में एक बड़ी दीवार बनवाई और एक प्रस्तर स्तंभ स्थापित कराया था। यहां पर प्राप्त अभिलेख में यह उल्लेख है कि सम्राट अशोक ने लुम्बनी गांव के सारे धार्मिक कर माफ कर दिए थे और मालगुजारी के रूप में आठवां हिस्सा तय कर दिया था।

रूम्मनदेई कपिलवस्तु के पास उत्तर प्रदेश के ककहरा नामक गांव से 14 मील दूर स्थित जगह है। रूम्मनदेई गांव ही लुंबिनी ग्राम है जो महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली थी। मौर्य वंश सम्राट अशोक के लिखवाए गए कुल 33 अभिलेख मिले हैं यह अभिलेख अशोक ने स्तंभ और चट्टानों की दीवारों पर खुदवाये थे।

Similar questions