रानी लक्ष्मीबाई बचपन में क्या खेल खेलती थी ?
Answers
Answer:
रानी लक्ष्मीबाई बचपन में तलवारबाजी और घोर सवारी करती थी
रानी लक्ष्मीबाई बचपन में तलवार चलाना, बर्छी, कटार आदि चलाने जैसे खेल खेलती थीं। उनकी इन खेलों में बड़ी रूचि थी। रानी लक्ष्मीबाई को व्यूह की रचना करना तथा किलों को घेरना आदि जैसे युद्ध कौशल वाले खेलों को खेलने में बड़ा आनंद आता था।
Explanation:
रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास की एक प्रसिद्ध वीरांगना नारी रही हैं। जिन्होंने अपनी वीरता के दम पर अंग्रेजों से कड़ा लोहा लिया था और अपने राज्य झांसी की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से निरंतर संघर्ष किया। रानी लक्ष्मीबाई झांसी राज्य की रानी थीं, जिनका विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव मेवालकर से हुआ था। उनके पति की मृत्यु विवाह के कुछ समय उपरांत ही हो गई थी, जिसके पश्चात महारानी लक्ष्मीबाई के राज्य पर घोर संकट आन पड़ा और अंग्रेजों ने उनके राज्य को अपने अधिकार में ले लिया। अंग्रेजों से अपने राज्य को स्वतंत्र कराने के लिए रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से निरंतर संघर्ष करती रही और अंत में वीरगति को प्राप्त हुईं।
इस पाठ से संबंधित कुछ अन्य प्रश्न के लिंक नीचे हैं...
झाँसी के राजा के मरने पर कौन हर्षाया ?
https://brainly.in/question/13045245
लक्ष्मीबाई किसकी मुँहबोली बहिन थी ?
https://brainly.in/question/13044931
"बूढ़े भारत में भी आई फिर से नई जवानी थी"इस पंक्ति में भारत को "बूढ़ा" कहा गया है क्योंकि-
(क) भारत गुलाम था।
(ख) भारत में एकता नहीं थी।
(ग) भारत का इतिहास प्राचीन है।
(घ) भारत की दशा शिथिल और जर्जर हो चुकी थी।
https://brainly.in/question/12894920