Political Science, asked by sumanmeharsumanmehar, 5 months ago

रूस को सत्ता के नए केंद्र का स्थान क्यों दिया गया है​

Answers

Answered by Anonymous
0

रूस को सत्ता के नए केंद्र का स्थान निम्नलिखित कारणों की वजह से दिया गया है।

• रूस इस समय एक बड़े संवैधानिक संकट से गुजर रहा है, इस संवैधानिक संकट के पीछे राष्ट्रपति पुतिन की मंशा क्या है? राष्ट्रपति पुतिन संविधान में जिस बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे है , वह स्टेट काउंसलिंग है। पुतिन स्टेट काउंसलिंग को सरकारी एजेंसी के तौर पर मान्यता देना चाहते है।

• ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि स्टेट काउंसलिंग को पुतिन क्यों मजबूत करना चाहते है? मौजूदा समय में अटेट काउंसलिंग महज एक सलाहकार परिषद की तरह है। इसमें 85 क्षेत्रीय गवर्नर और राजनैतिक नेता हैं।

• पुतिन इस संस्था को शक्तिशाली बनाकर तथा संपन्न बनाकर इसके शीर्ष नेता बनना चाहते है। बतौर राष्ट्रपति अपने चौथे कार्यकाल की पूरा करने से पहले वे एक ऐसी जगह तलाश कर रहे है, जो राष्ट्रपति पद से भी ऊंची तथा शक्तिशाली हो। जिसकी कमान पुतिन के पास हो।

• यदि ऐसा हुआ तो पुतिन राष्ट्रपति पद पर रहे बगैर देश की सत्ता पर काबिज हो जाएंगे क्योंकि 2024 के बाद पुतिन राष्ट्रपति पद पर नहीं रहेंगे, यह उनका अंतिम कार्यकाल है।

• इस प्रकार रूस में सत्ता के तीन केंद्र हो जाएंगे। इसमें रूस की संसद यानी डयुमा होगी। दूसरा केंद्र स्टेट काउंसलिंग एक शक्तिशाली निकाय होगा तथा तीसरा प्रमुख केंद्र रूसी राष्ट्रपति होगा।

Similar questions