Hindi, asked by shivani1986kaushik97, 24 days ago

राष्ट्र क्या है? कई कसौटियों सुझाई गई हैं। कहा जाता है कि राष्ट्र में समान धर्म अथवा समान नस्ल अथवा समान भाषा का होना आवश्यक है।अधिकांश यूरोपीय देशों में कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट और यहूदी रहते हैं। मिस्र में भी अल्पसंख्यक ईसाई हैं।चीन में अनेक धर्म हैं-ताओ चीनी,बौद्ध चीनी, ईसाई चीनी और मुस्लिम चीनी। नस्ल दृष्टि से देखें, तो ग्रेट ब्रिटेन में वेल्स और आयरलैंड के निवासी तथा स्कॉटलैंड के पहाड़ी प्रदेश के लोग रहते हैं,जो अंग्रेजों से बिल्कुल भिन्न नस्ल के हैं। हमारे यहां आर्य और द्रविड़ एक-दूसरे से अच्छी तरह घुल-मिल गए हैं संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे मिश्रित राष्ट्र है, जिसमें अंग्रेज ,जर्मन,फ्रांसीसी, इटालियन, स्पेनी, रेड इंडियन और नीग्रो सम्मिलित हैं;फिर भी वह एक राष्ट्र है। समान भाषा की बात भी ठीक नहीं लगती ।कनाडा मैं अंग्रेजी और फ्रांसीसी दोनों भाषाएं बोली जाती हैं। स्विट्जरलैंड में तीन राजकीय भाषाएं हैं-जर्मन, फ्रांसीसी और इतावली। अत: ये कसौटियां असफल है ।वस्तुतः राष्ट्र मानव प्राणियों का वह समूह है जो सोचते हैं कि वे एक राष्ट्र है ।भारत एक विशाल देश है, यहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं, अनेक नस्लों एवं धर्मों के लोग रहते हैं; फिर भी अनेकता में एकता है। प्रश्न-1-राष्ट्रीयता के लिए कौन सी कसौटी सुझाई गई हैं-

(i)राष्ट्र में समान धर्म अथवा समान नस्ल अथवा समान भाषा को होना आवश्यक है।

(ii) राष्ट्र में समान भाषा की बात ठीक नहीं ।

(iii)राष्ट्र में अनेक भाषा अथवा अनेक नस्ल, अनेक धर्मों के लोगों का होना आवश्यक है।

2-कनाडा में कौन सी भाषाएं बोली जाती हैं?

(i)जर्मन तथा फ्रांसीसी

(ii)इतावली तथा फ्रांसीसी

(iii)अंग्रेजी और फ्रांसीसी

3-सबसे मिश्रित राष्ट्र किसे कहा गया है-

(i)स्विट्जरलैंड

(ii)संयुक्त राज्य अमेरिका

(iii)चीन

4-किस देश में अनेकता में एकता के दर्शन होते हैं-

(i)भारत

(iiसंयुक्त राज्य अमेरिका

(iii)कनाडा

5-इस गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए –

(i)राष्ट्रीयता

(ii)राष्ट्र की भाषा

(iii)अनेकता में एकता​

Answers

Answered by senbhava
1

Answer:

1. (i)राष्ट्र में समान धर्म अथवा समान नस्ल अथवा समान भाषा को होना आवश्यक है।

2.(iii)अंग्रेजी और फ्रांसीसी

3.(i)स्विट्जरलैंड

3.(i)स्विट्जरलैंड4.(iii)कनाडा

3.(i)स्विट्जरलैंड4.(iii)कनाडा5. (ii)राष्ट्र की भाषा

Explanation:

please mark me as brainliest

Similar questions