Hindi, asked by mdshamshergrdcom, 6 months ago

राष्ट्रीय एकता पर निबंध ​

Answers

Answered by yashbhardwaj0986
37

Explanation:

इस देश में व्यक्तिगत स्तर के विकास को बढ़ाने के लिये भारत में राष्ट्रीय एकीकरण का बहुत महत्व है और ये इसे एक मजबूत देश बनाता है। पूरी तरह से लोगों को इसके प्रति जागरूक बनाने के लिये, 19 नवंबर से 25 नवंबर तक राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय एकीकरण सप्ताह (अर्थात् कौमी एकता सप्ताह) के रुप में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का जन्म दिवस 19 नवंबर को प्रतिवर्ष एक विशेष कार्यक्रम के रुप में मनाया जाता है।

भारतीय एकता का आधार

भारत विश्व का एक विशाल देश है। इस विशालता के कारण इस देश में हिन्दू, मुस्लिम, जैन, ईसाई, पारसी तथा सिक्ख आदि विभिन्न धर्मों तथा जातियों एवं सम्प्रदायों के लोग रहते हैं। अकेले हिन्दू धर्म को ही ले लीजिए। यह धर्म भारत का सबसे पुराना धर्म है जो वैदिक धर्म, सनातन धर्म, पौराणिक धर्म तथा ब्रह्म समाज आदि विभिन्न मतों सम्प्रदायों तथा जातियों में बंटा हुआ है। लगभग यही हाल दूसरे धर्मों का भी है। कहने का मतलब यह है कि भारत में विभिन्न धर्मों, सम्प्रदायों जातियों तथा प्रजातियों एवं भाषाओं के कारण आश्चर्यजनक विलक्षणता तथा विभिन्नता पाई जाती है।

Answered by ItzAwful
0

Answer:

प्रस्तावना:- किसी भी देश की उन्नति के लिए देश में बसे रहे नागरिकों में राष्ट्रीय एकता की भावना घुट घुट कर भरी होनी चाहिए। राष्ट्रीय एकता का मतलब यह है कि भारत के अलग-अलग जगहों में रहने वाले और अलग-अलग धर्मों का अनुसरण करने वाले लोग आपस में मिल जुल कर रहना विषय विस्तार:- किसी देश में या वहां के लोगों में राष्ट्रीय एकता की कमी होगी तो लोगों के बीच सहयोग की भावना नहीं रहेगी। सभी लोग एक दूसरे से लड़ाई लड़ेंगे, भ्रष्टाचार करेंगे और एक दूसरे का नुकसान करने में लगे रहेंगे। इससे लोग को ही नहीं। देश को भी नुकसान होगा। जब लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता की भावना होगी तो वह एक दूसरे का सम्मान करेंगे और लोग मिलकर काम करेंगे और एक दूसरे की मदद भी करेंगे।

राष्ट्रीय एकता से लाभ:- राष्ट्रीय एकता की वजह से ही गरीब लोगों को अच्छी शिक्षा और विभिन्न तरह का मदद मिल सकता है। इसके कारण पूरे समाज का विकास हो सकता है। राष्ट्रीय एकता के कारण देश के हर क्षेत्र में विकास संभव है। अगर राष्ट्रीय एकता मजबूत हो तो देश के सारे संसाधन राष्ट्रीय विकास की ओर लगेगा। लोगों के बीच सम्मान की भावना बढ़ेगी और एक दूसरे के प्रति प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ेगी। हमारे देश में भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।

सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देश को हमेशा एकजुट करने के लिए अनेक प्रयास किया गए। इन्हीं के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाने का फैसला हुआ था।

उपसंहार:- अनेकता में एकता यही भारत की विशेषता है।"अमरावती हो या अमृतसर सारा देश अपना घर" मानकर"बिन भाषा, विनिवेश भारत हमारा एक देश"कहते हुए देश की एकता के लिए हम सबको मिलकर काम करना जरूरी है।

Similar questions