रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं
Answers
Answer:
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं -
1. साधारण या सरल वाक्य
2. संयुक्त वाक्य
3. मिश्र या मिश्रित वाक्य
Explanation:
1. साधारण या सरल वाक्य
सरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है |
इसमें एक ही क्रिया होती है जो मुख्य क्रिया होती है |
इसमें उपवाक्य नहीं होते |
संयुक्त वाक्य
संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य योजक चिह्नों के द्वारा जुड़े रहते हैं |
किन्तु ,परन्तु ,और ,तथा ,इसलिए ,या ,अथवा, अन्यथा, अत: इत्यादि योजक शब्द होते हैं
योजक शब्द समुच्चय बोधक अव्यय होते हैं |
मिश्र / मिश्रित वाक्य
मिश्र वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं |
इस प्रकार के वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य होता है तथा शेष अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित होते हैं |
जो उपवाक्य आश्रित होते हैं | उन्हें आश्रित उपवाक्य कहते हैं |
ये उपवाक्य आपस में व्याधिकरण योजकों से जुड़े रहते हैं |
ये योजक जो , जब , तब, जहाँ, वहाँ , कि , क्योंकि , अगर , यदि इत्यादि होते हैं |
Answer.वाक्य 3 प्रकार के होते हैं
Explanation:
साधारण या सरल वाक्य
संयुक्त वाक्य
मिश्र या मिश्रित वाक्य