Hindi, asked by sr7116907, 9 months ago

raskhan Delhi se kahan Chale Gaye ​

Answers

Answered by asthadwivedi5
1

Raskhan Delhi se Brajbhumi chale Gaye..

Answered by jayathakur3939
0

उत्तर :-मथुरा के पास वृन्दावन चले गए | कृष्ण-भक्ति ने उन्हें ऐसा मुग्ध कर दिया कि गोस्वामी विट्ठलनाथ से दीक्षा ली और ब्रजभूमि में जा बसे।

रसखान एक कृष्ण भक्त मुस्लिम कवि थे। निसंदेह वो यह एक उच्च कोटि के भक्त कवि थे  | ‘रसखान’ को रस की ख़ान कहा जाता है रसखान केबचपन का नाम सैयद इब्राहिम था और वे दिल्ली के आस-पास के रहने वाले थे। उनके पिता वहां बड़े जागीरदार थे और तब दिल्ली में पठानों का राज था। उसी समय गदर पड़ा और पूरा दिल्ली शहर श्मशान में तब्दील हो गया।

सैयद इब्राहीम को वैराग्य हो गया और वे मथुरा के पास वृन्दावन चले गए तथा रसखान उपनाम से कविताएं लिखने और गाने लगे। कृष्णभक्ति शाखा के इस महान कवि ने अपना उपनाम 'रसखान' रखा | उनके जीवन का अधिकांश भाग मथुरा में ही गुजरा था। रसखान कृष्ण भक्त थे और भगवान श्री कृष्ण के सगुण और निर्गुण निराकार रूप दोनों के प्रति श्रद्धावान थे। रसखान की रचनाओं में उनके आराध्य सगुण श्री कृष्ण लीलाएं करते हैं, जैसे- बाललीला, रासलीला, फागलीला, कुंजलीला आदि।

सन् 1628 के लगभग उनकी मृत्यु हुई।

Similar questions