Social Sciences, asked by subodyadav, 11 months ago

rastriya aay se kya tatparya hai

Answers

Answered by abhishek00001
3
राष्ट्रीय आय देश के निवासियों को प्राप्त उन साधन आयो का योग है जो उन्हे देश के आर्थिक क्षेत्र के अंदर और बाहर उत्पादन कार्यों के लिए एक वर्ष में प्राप्त होती है ये साधन आय कर्मचारियों पारिश्रमिक, किराया, ब्याज, व लाभ के रूप में होती है राष्ट्रीय आय तीन दृष्टि कोणों से देखी जो सकती है क. मूल्य वृद्धि दृष्टि कोण ख. आय वितरण दृष्टि कोण व ग. अंतिम व्यय दृष्टिकोण उपरोक्त परिभाषा आय वितरण दृष्टि कोण के अनुसार है मूल्य वृद्धि द. दृष्टिकोण के अनुसार राष्ट्रीय आय देश के आर्थिक क्षेत्र के अंदर स्थित सभी उत्पादन इकाइयों चाहे स्वामी निवासी हो या अनिवासी द्वारा साधन लागत पर शुद्ध मूल्य वृद्धि और विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय का योग है
अत: राष्ट्रीय आय = उत्पादन र्इकाइयों द्वारा साधन लागत पर शुद्ध मूल्य वृद्धि + विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय
अंतिम व्यय दृष्टिकोण के अनुसार राष्ट्रीय आय उपभोग और निवेश पर होने वाले अंतिम व्यय में से स्थिर पूंजी का उपभोग व अप्रत्यक्ष कर घटाने आर्थिक सहायता व विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय जोड़ने पर ज्ञात होती है।
राष्ट्रीय आय = देश के आर्थिक क्षेत्र के अंदर उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं पर होने वाला
      अंतिम व्यय- स्थिर पूंजी का उपभोग- अप्रत्यक्ष कर +
       आर्थिक सहायता + विदेशो से प्राप्त शुद्ध साधन आय
Similar questions