Art, asked by vivekguptaleo13, 1 month ago

republic day poem in hindi​

Answers

Answered by kartikade007
1

सब गणतंत्र मनाते |

और तिरंगे को फहरा कर,

गीत ख़ुशी के गाते ||

संविधान आजादी वाला,

बच्चो ! इस दिन आया |

इसने दुनिया में भारत को,

नव गणतंत्र बनाया ||

क्या करना है और नही क्या ?

संविधान बतलाता |

भारत में रहने वालों का,

इससे गहरा नाता ||

यह अधिकार हमें देता है,

उन्नति करने वाला |

ऊँच-नीच का भेद न करता,

पण्डित हो या लाला ||

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,

सब हैं भाई-भाई |

सबसे पहले संविधान ने,

बात यही बतलाई ||

इसके बाद बतायी बातें,

जन-जन के हित वाली |

पढ़ने में ये सब लगती हैं,

बातें बड़ी निराली ||

लेकर शिक्षा कहीं, कभी भी,

ऊँचे पद पा सकते |

और बढ़ा व्यापार नियम से,

दुनिया में छा सकते ||

देश हमारा, रहें कहीं हम,

काम सभी कर सकते |

पंचायत से एम.पी. तक का,

हम चुनाव लड़ सकते ||

लेकर सत्ता संविधान से,

शक्तिमान हो सकते |

और देश की इस धरती पर,

जो चाहे कर सकते ||

लेकिन संविधान को पढ़कर,

मानवता को जाने |

अधिकारों के साथ जुड़ें,

कर्तव्यों

Similar questions