Hindi, asked by shrimantra8349, 1 year ago

ऋतु परिवर्तन का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है- इस कथन की पुष्टि आप किन-किन बातों से कर सकते हैं? लिखिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
1435
लोगों के जीवन पर ऋतु परिवर्तन का गहरा प्रभाव पड़ता है कवि का यह कथन एकदम सत्य है। भारत अन्य ऋतुओं का देश है। यहां गर्मी ,सर्दी, बरसात, पतझड़, बसंत आदि छह ऋतुओं का आगमन होता है, जो अपने अनुसार मानव पर अपना प्रभाव डालती है। विभिन्न प्रकार की ऋतु में रहने के कारण लोगों के व्यवहार में परिवर्तन आना स्वाभाविक है। सर्दियों में हम ठंड से कांपते हैं तो गर्मियों में पसीने और तेज धूप से परेशान हो जाते हैं। इनमें बसंती ऋतु सबसे अच्छी होती है। इस ऋतु में प्रत्येक व्यक्ति बाहर घूमने फिरने का इच्छुक होता है। यह ऋतु अत्यंत सुहावनी होती है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा ।।
Answered by Priatouri
398

ऋतु बदलने से हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है I कई प्रकार की होती हैं जैसे ग्रीष्म , सर्दियां, वर्षा ऋतु I ग्रीष्म ऋतु का हम बहुत प्रभाव पड़ता हैI जैसे हमारे शरीर पर घमौरिया फोड़े, फुंसी इत्यादि हो जाते हैं जिसके कारण हमारी त्वचा बेकार हो जाती है I गर्मियों में हम दिन में बाहर नहीं निकल सकते क्योंकि बाहर बहुत ज्यादा धूप होती है जिसके कारण हमारे शरीर में कालापन आ जाता है I इसी प्रकार सर्दियों में इतनी ठंड होती है कि जिसके कारण हम बीमार हो जाते हैं हमें बुखार खांसी, जुखाम आदि रोग हो जाते हैं I वर्षा ऋतु में इतनी वर्ष वर्षा होने के कारण सड़कों पर कीचड़ फैल जाती है जिसके जिसके कारण लोग बाहर निकलने से भी कतराते हैं तथा नालियां बारिश के पानी से भर जाती है I

Similar questions