Sociology, asked by chocogirlsowji1834, 1 year ago

Role of education in women empower essay in hindi

Answers

Answered by dounthulasharath
4
‘महिला सशक्तिकरण’ के बारे में जानने से पहले हमें ये समझ लेना चाहिये कि हम ‘सशक्तिकरण’ से क्या समझते है। ‘सशक्तिकरण’ से तात्पर्य किसी व्यक्ति की उस क्षमता से है जिससे उसमें ये योग्यता आ जाती है जिसमें वो अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय स्वयं ले सके। महिला सशक्तिकरण में भी हम उसी क्षमता की बात कर रहे है जहाँ महिलाएँ परिवार और समाज के सभी बंधनों से मुक्त होकर अपने निर्णयों की निर्माता खुद हो। सामान्यत: विद्यार्थी अपने स्कूल में चर्चा करने या कुछ पैराग्राफ लिखने या निबंध लिखने के लिये इस विषय को लेते है। यहाँ विद्यार्थीयों के मदद के लिये इस विषय पर हम कुछ निबंध उपलब्ध करा रहे है।
Answered by halamadrid
7

■■महिला सशक्तिकरण में शिक्षण की भूमिका:■■

महिला सशक्तिकरण में शिक्षण का बहुत महत्व है। शिक्षा से महिलाएँ अपने परिवार को भी शिक्षित बना सकती है,साथ ही समाज में भी ज्ञान का प्रसार कर सकती है।

यदि महिलाओं को पढ़ाया जाए, तो उन्हें स्वतंत्रता मिलती है और अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलता है। अच्छी शिक्षा प्राप्त कर महिलाएँ खुद के पैरों पर खड़े होकर, अच्छी नौकरी या अपना खुद का व्यवसाय कर सकती है।शिक्षा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाती है।

शिक्षा से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है, वे आत्मनिर्भर होना सीखती है।शिक्षण की वजह से महिलाओं को अलग विषयों के बारे में जानकारी मिलती है, वे नई बातें, नए कौशल सीख पाती है। इनका उपयोग महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए होता है।

शिक्षा प्राप्त करने से महिलाएँ आर्थिक, सामाजिक, व्यायसायिक रूप से मजबूत बन सकती है। इसलिए, हर महिला ने शिक्षा प्राप्त करना बहुत जरूरी हैं।

Similar questions