Social Sciences, asked by omprakashjatav283, 1 month ago

Rusi Kranti ki safalta Ke Karan likhiye Uttar​

Answers

Answered by Ananya562
1

1917 की रूसी क्रांति के निम्नलिखित कारण थे-

औद्योगिक क्रांति और उसके परिणाम

अन्य देशों के समान रूस में भी औद्योगिक क्रांति हुई, यद्यपि यहां पर क्रांति अन्य देशों की अपेक्षा काफी समय के उपरांत हुई किन्तु इसके होने पर रूस में बहुत से कारखानों की स्थापना हो गई थी। इस प्रकार रूस का औद्योगीकरण होना आरंभ हुआ। इसमें काम करने के कारण लाखों की संख्या में मजदूर देहातों और गांवों का परित्याग कर उन नगरों तथा शहरों में निवास करने लगे, जिनमें कल कारखानों की स्थापना हुई थी। नगरों और शहरों में निवास करने के कारण अब वे पहले के समान सीधे-सादे नहीं रह गये थे। नगरों में रहने से उनमें न केवल चलता-पुर्जापन ही आ गया था, अपितु ये राजनीतिक मामलों में भी रूचि लेने लगे थे। इनको अपने राजनीतिक तथा सामाजिक अधिकारों का भी ध्यान हुआ। इन्होंने अपने क्लबों का निर्माण किया, जहां ये सब प्रकार के मामलों पर विचार करते थे और आपस में वाद-विवाद करते थे। इनको यहां रहकर नवीन विचारधाराओं तथा प्रवृत्तियों का भी ज्ञान हुआ। इन्होंने श्रमिक संगठनों की स्थापना भी करनी आरंभ की।

1905 ई. की क्रांति

रूस मे 1905 ई. में एक क्रांति हुई थी, जिसके द्वारा रूस में वैधानिक राजतंत्र की स्थापना करने का प्रयास किया गया था किन्तु पारस्परिक झगड़ों के कारण यह क्रांति सफल नहीं हो सकी और शासन पर पुनः जार का आधिपत्य स्थापित हो गया। इस क्रांति का स्पष्ट परिणाम यह हुआ कि उसने रूस की साधारण जनता को राजनीतिक अधिकारों का परिचय करा दिया था। उनको ज्ञात हो गया कि मत (वोट) का क्या अर्थ है? ड्यूमा या दूसरे शब्दों में पार्लियामेंट के सदस्यों का निर्वाचन किस प्रकार किया जाना चाहिये? सरकार को लोकमत के अनुसार अपनी नीति का निर्धारण कर जनहित के कार्यों को करने के लिये अग्रसर होना चाहिये। अपने राजनीतिक अधिकारों से परिचित हो जाने के कारण रूस की जनता समझ गई कि रूस में भी पूर्णतया लोकतंत्र शासन की स्थापना होनी चाहिये जहां साधारण जनता के हाथ में शासन सत्ता हो।

पश्चिमी यूरोप का प्रभाव

पश्चिमी यूरोप के लोकतंत्र राज्यों का प्रभाव भी रूस पर पड़ा, यद्यपि रूस के सम्राटों ने पाश्चात्य प्रगतिशील विचारों का रूस में प्रचार रोकने के लिये विशेष रूप से प्रयत्न किया, किन्तु विचारों का रोकना बहुत ही कठिन कार्य है, क्योंकि विचार हवा के समान होते हैं। प्रथम विश्वयुद्ध के समय जर्मनी और उसके साथियों के विरूद्ध जो प्रचार-कार्य मित्र राष्ट्रों की ओर से किया जा रहा था, उसमें मुख्यतः यही कहा जाता था कि वे लोकतंत्र शासन, जनता की स्वतंत्रता और राष्ट्रीयता के आधार पर नवीन राष्ट्रों का निर्माण करने के अभिप्राय से युद्ध कर रहे हैं। रूस मित्र-राष्ट्रों के अंतर्गत था। अतः वहां की जनता पर भी इस प्रचार का बहुत असर पड़ा।

मध्यम वर्ग के विचारों में परिवर्तन

रूसी में मध्य श्रेणी के व्यक्तियों में शिक्षा का प्रचार हो गया था। जिस प्रकार फ्रांस की क्रांति का श्रेय फ्रांस के दार्शनिक, शिक्षित वर्ग आदि को प्राप्त है उसी प्रकार रूस में भी क्रांति का वेग इसी श्रेणी के लोगों ने तीव्र किया। वे लोग नई-नई पुस्तकों का अध्ययन करते थे। पश्चिमी यूरोप के विचारों की लिखी हुई पुस्तकें रूसी भाषा में अनूदित हुई थीं। अनेक एशियन लेखकों ने भी अपने ग्रन्थों द्वारा नये तथा प्रगतिशील विचारों का प्रतिपादन किया। शिक्षित वर्ग पर उन नये विचारों का बहुत अधिक प्रभाव पड़ा, विशेषतः नवयुवक विद्यार्थी नये विचारों का अध्ययन कर यह भली-भांति समझने लगे थे कि उनका देश उन्नति की दौड़ में बहुत पिछड़ा हुआ है, जिसका प्रमुख कारण जार की निरंकुशता है। उनके हृदय में यह भावना जागृत हुई कि उनका कर्तव्य है कि वे अपने देश को उन्नत करने के लिये घोर प्रयत्न करें।

महायुद्ध का प्रभाव

महायुद्ध में रूस मित्र राष्ट्रों की ओर से सम्मिलित हुआ। उनकी विशाल सेना ने युद्ध के आरंभ में बड़ी क्षमता तथा योग्यता का प्रदर्शन किया, परन्तु दो वर्ष तक निरंतर युद्ध करते हुये उसमें शिथिलता के चिन्ह स्पष्ट दृष्टिगोचर होने लगे। रूस की सेना बहादुर अवश्य थी, किन्तु उसमें देश-भक्ति और राष्ट्रीयता की वे भावनायें विद्यमान नहीं थी, जो अपूर्व त्याग और मर मिटने के लिये प्रेरणा प्रदान करती हैं। रूस की सेनायें संख्या की पूर्ति के लिये भरती की गई थीं। उनमें वीर सैनिकों की परम्परा अवश्य थी, पर उनके सम्मुख कोई आदर्श विशेष नहीं था। यही दशा रूस की नौकरशाही की थी। रूस के कर्मचारी यह नहीं समझते थे कि वे देश की उन्नति और राष्ट्र सेवा के लिये नियुक्त किये गये हैं। उनका आदर्श था सम्राट को प्रसन्न कर उच्च पदों पर आसीन होना। जब विश्वयुद्ध लम्बा होता गया और दो वर्ष की लड़ाई के उपरांत भी विजय के कोई चिन्ह प्रकट नहीं हुए तो रूस की सेना और नौकरशाही घबरा उठी। रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार आदि रूस में पहले से ही अपनी चरम सीमा को प्राप्त कर चुका था। गरीब लोगों के लिए गुजर कर सकना असंभव हो गया था।

Hope it helps you:)

Similar questions