Hindi, asked by laxresource707, 9 months ago

सौ अजान एक सुजान के लेखक कौन है​

Answers

Answered by bhatiamona
0

सौ अजान एक सुजान के लेखक कौन है​ :

सौ अजान एक सुजान के लेखक बालकृष्ण भट्ट हैं।

व्याख्या :

‘सौ अजान एक सुजान’ बालकृष्ण भट्ट द्वारा लिखा गया एक उपन्यास है।

बालकृष्ण भट्ट हिंदी के सफल उपन्यासकार थे। इसके साथ ही वह एक नाटककार और निबंधकार भी थे। उन्होंने अनेक प्रमुख उपन्यासों और निबंधों की रचना की। उनके प्रमुख उपन्यासों में सौ अजान एक सुजान, नूतन ब्रह्मचारी, रहस्य कथा के नाम प्रमुख हैं। उनके द्वारा रचित नाटकों में दमयंती स्वयंवर, चंद्रसेन, बाल विवाह आदि के नाम प्रमुख हैं। उनके प्रमुख निबंधों में चंद्रोदय, माता का स्नेह, लक्ष्मी, आत्म गौरव, भिक्षावृत्ति आदि नाम प्रमुख हैं। बालकृष्ण भट्ट का जन्म 3 जून 1844 को हुआ था और उनकी मृत्यु 20 जुलाई 1914 को हुई।

Similar questions