सुभान खान का चरित्र चित्रण कीजिए
Answers
Answered by
21
रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा रचित एक रेखाचित्र ‘सुभान खाँ’ में सुभान खाँ एक मुस्लिम व्यक्ति है, जो राजगीरि का काम करता है। उसके चरित्र की विशेषतायें इस प्रकार हैं...
- सुभान खाँ एक कुशल कारीगर है, वह खुदा को मानने वाला धर्म परायण व्यक्ति है। वह पक्का नमाजी और इस्लाम धर्म के सभी कायदे कानूनों का पाबंद है।
- सुभान खाँ के अंदर मानवीय संवेदनाएं भरी हुई हैं। वह खुदा से डरने वाला व्यक्ति है और गलत काम नहीं करने की सीख देता है।
- उसका व्यक्तित्व आकर्षक है। वो लंबी चौड़ी कद-काठी का व्यक्ति है, जिसके चेहरे पर तेज है। सफेद रंग की दाढ़ी उसके व्यक्तित्व को निखारती है, और उसकी अधेड़ आयु को प्रदर्शित भी करती है।
- सुभान खाँ चरित्रवान और कर्मठ पुरुष है, जो परिश्रम द्वारा धन उपार्जन करने में विश्वास रखता है।
- सुभान खान की समाज में प्रतिष्ठा है। गांव में उसका सम्मान है। वो ईमानदार और शरीफ प्रकृति का व्यक्ति है. उसकी वाणी मधुर है और वो सबके साथ समान व्यवहार करता हैा गाँव के सभी व्यक्ति उसका आदर सम्मान करते हैं।
Answered by
6
Explanation:
- सुभान खाँ एक कुशल कारीगर है, वह खुदा को मानने वाला धर्म परायण व्यक्ति है। ...
- सुभान खाँ के अंदर मानवीय संवेदनाएं भरी हुई हैं। ...
- उसका व्यक्तित्व आकर्षक है। ...
- सुभान खाँ चरित्रवान और कर्मठ पुरुष है, जो परिश्रम द्वारा धन उपार्जन करने में विश्वास रखता है।
- सुभान खान की समाज में प्रतिष्ठा है।
Similar questions