Hindi, asked by prabhurokade111, 1 month ago

संगीत का प्रभाव विषय पर लगभग 100 से 120 शब्दों में लिखिए​

Answers

Answered by gurveersingh1921
5

Answer:

जीवन में खुश और व्यस्त रहने के लिए संगीत सबसे अच्छा तरीका है। इस व्यस्त, भीड़-भाड़ और भ्रष्ट संसार में, जहाँ हर कोई हरेक समय एक दूसरे को हानि पहुँचाना चाहता है, ऐसे कठिन समय में संगीत हमें खुश रखता है और हमारे मस्तिष्क को राहत प्रदान करने में मदद करता है। मैंने अपने वास्तविक जीवन में स्वयं यह महसूस किया है कि, संगीत वास्तव में, हमेशा खुश रखने में सहायता करने वाला एक साधन है। संगीत ध्यान और योग से अधिक है, क्योंकि यह हमारे शरीर और दिमाग दोनों को लाभ पहुँचाता है। हम पूरे दिन में कभी भी संगीत सुन सकते हैं, मध्यम आवाज में संगीत सुनना एक बहुत ही अच्छी आदत है।

मैं हमेशा अपनी पढ़ाई के समय पर संगीत सुनना पसंद करता हूँ और विशेष रुप से, अपनी परीक्षा के समय पर। यह पढ़ाई के दौरान मेरे एकाग्रता को बढ़ाने में काफी मदद करता है और यह वास्तव में, मुझे काफी अच्छा परिणाम भी देता है। जिसके कारण मैं अपने विषयों में अच्छे अंक प्राप्त कर पाता हूँ।

Explanation:

please Mark me as BRAINLIEST

Similar questions