Hindi, asked by tanushree6840, 1 month ago

संघ का व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है​

Answers

Answered by mrajwade823
3

इन दिनों देश भर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण वर्ग चल रहे हैं। वैसे तो ये वर्ग साल भर में कभी भी हो सकते हैं; पर गरमी की छुट्टियों के कारण अधिकांश वर्ग इन्हीं दिनों होते हैं। 1925 में जब संघ प्रारम्भ हुआ, तो संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार स्वयंसेवकों को सैन्य प्रशिक्षण देना चाहते थे। उनकी सोच थी कि अनुशासन तथा समूह भावना के निर्माण में यह सहायक हो सकता है; पर वे स्वयं इस बारे में कुछ नहीं जानते थे। इसलिए वे अपने सम्पर्क के कुछ पूर्व सैनिकों को बुलाकर रविवार की परेड में यह प्रशिक्षण दिलवाते थे। इसीलिए प्रारम्भ के कुछ वर्ष तक संघ में सेना की तरह अंग्रेजी आज्ञाएं, क्रॉस बैल्ट, कंधे पर आर.एस.एस का बैज आदि प्रचलित थे। ऐसी ही वेशभूषा पहने डॉ. हेडगेवार का एक चित्र भी बहुप्रचलित है। संघ के विकास और विस्तार के साथ क्रमशः अंग्रेजी के बदले संस्कृत आज्ञाओं का प्रचलन हुआ।

so.,you can follow me that I give your answer

Similar questions