Social Sciences, asked by raghubirajanta, 6 months ago

संघवाद में कितने प्रकार की सरकारें होती हैं​

Answers

Answered by abhay98982
0

Answer:

किसी भी संघीय व्यवस्था में सामान्य तौर पर सरकार के दो स्तर होते हैं। एक स्तर पर पूरे देश के लिये एक सरकार होती है और दूसरे स्तर पर राज्य की सरकारें होती हैं।

I have sent you some questions also, please make me as brainlist.....

Explanation:

प्रश्न 1: संघवाद किसे कहते हैं?

उत्तर: शासन की वह व्यवस्था जिसमें किसी देश की अवयव इकाइयों और एक केंद्रीय शक्ति के बीच सत्ता की साझेदारी हो उसे संघवाद कहते हैं।

प्रश्न 2: किसी भी संघीय व्यवस्था में सामान्य तौर पर सरकार के कितने स्तर होते हैं?

उत्तर: किसी भी संघीय व्यवस्था में सामान्य तौर पर सरकार के दो स्तर होते हैं। एक स्तर पर पूरे देश के लिये एक सरकार होती है और दूसरे स्तर पर राज्य की सरकारें होती हैं।

प्रश्न 3: संघीय व्यवस्था के मुख्य लक्षण क्या हैं?

उत्तर: संघीय व्यवस्था के मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं:

इस प्रकार की शासन व्यवस्था में दो या दो से अधिक स्तर होते हैं।

शासन के विभिन्न स्तरों द्वारा नागरिकों के एक ही समूह पर शासन किया जाता है। हर स्तर का अधिकार क्षेत्र अलग होता है।

संविधान में सरकार के विभिन्न स्तरों के अधिकार क्षेत्रों के बारे में साफ साफ उल्लेख किया गया है। हर स्तर की सरकार का अस्तित्व और अधिकार क्षेत्र को संविधान से गारंटी मिली होती है।

Answered by SoulFulKamal
2

Answer:

किसी भी संघीय व्यवस्था में सामान्य तौर पर सरकार के कितने स्तर होते हैं? उत्तर: किसी भी संघीय व्यवस्था में सामान्य तौर पर सरकार के दो स्तर होते हैं। एक स्तर पर पूरे देश के लिये एक सरकार होती है और दूसरे स्तर पर राज्य की सरकारें होती हैं।

Explanation:

Explanation:please Yar make me brainliest and like my 10 answers please

Similar questions