Hindi, asked by kowshik385t7, 10 months ago

संज्ञा के प्रकार और उसके भेद उदाहरण सहित लिखिए।

सर्वनाम के प्रकार और उसके भेद उदाहरण सहित लिखिए। ​

Answers

Answered by shailjarathore
16

Answer:

संज्ञा

किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को ही संज्ञा कहते हैं। जैसे – मनुष्य (जाति), अमेरिका, भारत (स्थान), बचपन, मिठास(भाव), किताब, टेबल(वस्तु) आदि।

संज्ञा के पांच भेद होते हैं:

व्यक्तिवाचक संज्ञा

भाववाचक संज्ञा

जातिवाचक संज्ञा

द्रव्यवाचक संज्ञा

समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा

सर्वनाम

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त वाले शब्दों को सर्वनाम कहा जाता है। सर्वनाम संज्ञाओं की पुनरावृति रोककर वाक्यों को सौंदर्ययुक्त बनता है।

पेड़-पौधे प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया के दरम्यान ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।

पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित बनाये रखते हैं।

पेड़-पौधे विभिन्न जीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।

पेड़-पौधे भू-क्षरण को रोकते हैं।

पेड़-पोधो से हमें फल-फूल, दवाएँ, इमारती लकड़ी आदि मिलते हैं।

अब इन वाक्यों पर गौर करें -:

पेड़-पौधे प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया के दरम्यान ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।

वे पर्यावरण को संतुलित बनाये रखते हैं।

वे विभिन्न जीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।

वे भू-क्षरण को रोकते हैं।

उनसे हमें फल-फूल, दवाएँ, इमारती लकड़ी आदि मिलते हैं।


shailjarathore: plz mark it as y
shailjarathore: *brainliest
kowshik385t7: okay
Similar questions