Hindi, asked by nelofarhaidari, 18 days ago

संज्ञा की परीमाषा उदाहरण सहित लिखे। व संज्ञा के भेदों के नाम भी लिखिए​

Answers

Answered by sakibulmandal
2

Answer:

टथतफफममयठरथठखथठजथठ त्वं नर्सरियों

Answered by afsana620ali
6

Answer:

संज्ञा किसे कहते है => किसी व्यक्ति ( प्राणी ) वस्तु , स्थान , अथवा भाव आदि के नाम को संज्ञा कहते है। जैसे – श्याम , दिल्ली , आम , मिठास , गाय आदि।

” श्याम “ खाना खा रहा है = श्याम व्यक्ति का नाम है।

” अमरुद “ में मिठास है = अमरूद फल का नाम है।

” घोडा ” दौड़ रहा है = घोड़ा एक पशु का नाम है।

संज्ञा के तीन भेद है – व्यक्तिवाचक , जातिवाचक , भाववाचक संज्ञा।

Sangya in Hindi vyakran with example

Sangya in Hindi vyakran with example

1 व्यक्तिवाचक संज्ञा ( PROPERNOUN ) ( Vyakti vachak sangya )

वह शब्द जो किसी एक व्यक्ति , वस्तु , स्थान आदि का बोध करवाता है उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है। जैसे –

राम – व्यक्ति का नाम है

श्याम – व्यक्ति का नाम है

टेबल – बैठक का एक साधन है किन्तु एक नाम को सूचित कर रहा है इसलिए यह व्यक्तिवाचक है।

कुर्सी – बैठक का एक साधन है किन्तु एक नाम को सूचित कर रहा है इसलिए यह व्यक्तिवाचक है।

कार – यातायात का एक साधन है , किन्तु सम्पूर्ण यातायात नहीं है कार एक माध्यम है।इसके कारन यह एक व्यक्ति को इंगित कर रहा है।

दिल्ली – एक राज्य है किन्तु पूरा देश नहीं इसलिए यह व्यक्तिवाचक है।

मुंम्बई – एक राज्य है किन्तु पूरा देश नहीं इसलिए यह व्यक्तिवाचक है।

2 जातिवाचक संज्ञा ( COMMON NOUN ) ( Jaati vachak sangya ) –

जो शब्द संज्ञा किसी जाति , का बोध करवाता है वह जातिवाचक संज्ञा कहलाता है। जैसे –

लड़का , लड़की , नदी , पर्वत आदि।

जातिवाचक संज्ञा के दो भेद है => १ द्रव्यवाचक संज्ञा २ समूह वाचक संज्ञा।

१ द्रव्यवाचक संज्ञा ( MATERIAL NOUN ) ( Dravya vachak sangya ) –

जिस संज्ञा शब्दों से किसी धातु , द्रव्य , सामग्री , पदार्थ आदि का बोध हो , उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते है। जैसे –

गेहूं – भोजन की सामाग्री है।

चवल – भोजन की सामाग्री है।

घी – भोजन की सामाग्री है।

सोना – आभूषण के लिए एक द्रव्य या पदार्थ है।

चांदी – आभूषण के लिए एक पदार्थ है।

तांबा – एक धातु है।

ऊन – ऊन वस्त्र बनाने की एक सामाग्री है।

२ समूह वाचक संज्ञा ( COLLECTIVE NOUN ) ( Samooh vachak sangya ) –

जिन संज्ञा शब्दों से किसी एक व्यक्ति का बोध न होकर पुरे समूह / समाज का बोध हो वह समूह वाचक / समुदायवाचक संज्ञा होता है। जैसे –

सेना – सेना में कई सैनिक होते है। यहाँ समूह की बात हो रही है।

पुलिस – पुलिस हर स्थान , राज्य , देश में होते है। उसी बड़े रूप को इंगित किया जा रहा है।

पुस्तकालय – पुस्तकालय में अनेक पुस्तक होते है। यहाँ किसी एक पुस्तक की बात नहीं हो रही है।

दल – अनेक व्यक्तिों से मिलकर एक दल , या समूह का निर्माण होता है।

समिति – अनेक व्यक्तिों से मिलकर एक समिति , या समूह का निर्माण होता है।

आयोग – आयोग का गठन किसी खास उद्देश्य के लिए किया जाता है , इसमें अनेक सदस्य होते है।

परिवार – एक परिवार में अनेक सदस्य हो सकते है यहाँ तक की 2 -3 पीढ़ी भी।

3 भाववाचक संज्ञा ( ABSTRACT NOUN ) ( Bhav vachak sangya ) –

जिन संज्ञा शब्दों से पदार्थों की अवस्था , गुण – दोष , धर्म , दशा , आदि का बोध हो वह भाववाचक संज्ञा कहलाता है। जैसे –

बुढ़ापा – बुढ़ापा जीवन की एक अवस्था है।

मिठास – मिठास मिठाई का गुण है।

क्रोध – क्रोध एक भाव या दशा है।

हर्ष – हर्ष एक भाव या दशा है।

यौवन – यौवन स्त्री की एक दशा है।

बालपन – बालपन बालक का गुण है अथवा एक दशा और अवस्था है।

मोटापा – मोटापा एक अवस्था है जो मोटापे का इंगित करता है।

संज्ञा की पहचान क्या है ? ( Sangya ki pehchan kya hai )

कुछ संज्ञा शब्द प्राणीवाचक होता है , तो कुछ शब्द अप्राणिवाचक। कुछ शब्द गणनीय होती है तो कुछ शब्द अगणनीय।

१ प्राणीवाचक sangya –

वह शब्द जिससे किसे सजीव वस्तु का बोध हो जिसमे प्राण हो उसे प्राणीवाचक संज्ञा कहते है जैसे –

लड़का

गाय

रमेश

चिड़िया आदि उपरोक्त सभी में प्राण है इस कारण यह प्राणीवाचक संज्ञा कहलाता है।

२ अप्राणिवाचक sangya –

जिस वस्तु , में प्राण न हो वह अप्राणिवाचक संज्ञा कहलाता है जैसे –

मेज

रेलगाडी

मकान

पुस्तक

पर्वत

उपरोक्त शब्दों में प्राण / या सजीव नहीं है। इसलिए यह अप्राणिवाचक संज्ञा है।

३ गणनीय sangya –

जिस व्यक्ति , वस्तु , पदार्थ आदि की गणना की जा सकती है। उसकी सांख्या ज्ञात की जा सकती है वह शब्द गणनीय sangya कहलायेगा। जैसे –

लड़का

पुस्तक

भवन

गाय

केले

४ अगणनीय sangya –

जिस व्यक्ति , वस्तु , पदार्थ आदि की गणना नहीं की जा सकती है। उसकी सांख्या ज्ञात नहीं की जा सकती है वह शब्द अगणनीय संज्ञा कहलायेगा। जैसे –

दूध

पानी

हवा

मित्रता अादि

Similar questions