Hindi, asked by Anonymous, 8 hours ago

संज्ञा किसे कहते हैं ? व इनके कितने प्रकार हैं ?​

Answers

Answered by MrRdx
185

संज्ञा :

  • किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु अथवा भाव के नाम को 'संज्ञा' कहते हैं।

➣ जैसे : राम, मुन्ना, टोकरी, मिठास, आदि।

❖ संज्ञा के तीन भेद हैं - ❖

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा
  • जातिवाचक संज्ञा
  • भाववाचक संज्ञा

☯ व्याख्या :

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा ≽ जिस संज्ञा से किसी विशेष व्यक्ति, विशेष स्थान अथवा विशेष वस्तु का बोध होता हैं, उसे 'व्यक्तिवाचक संज्ञा' कहते हैं।

➣ जैसे : यमुना, हिमालय, दिल्ली, जवाहरलाल, ताजमहल, रामायण, बाइबल, गीतांजलि आदि।

  • जातिवाचक संज्ञा ≽ जिस संज्ञा से किसी एक जाति के सभी पदार्थो अथवा प्राणियों का ज्ञान हो, उसे 'जातिवाचक संज्ञा' कहते हैं।

➣ जैसे : बालिका, मोर, घोड़ा, नगर, पुस्तक, महिला आदि।

  • भाववाचक संज्ञा ≽ जिस संज्ञा से किसी के गुण, दोष, भाव या दशा का बोध हो, उसे 'भाववाचक संज्ञा' कहते हैं।

➣ जैसे : बचपन, मधुरता, सत्य, सुंदरता, नीचता, जवानी, नम्रता, सज्जनता आदि।

─────── ••• ───────

धि जाकारी :

⍟ अंग्रेजी़ व्याकरण के प्रभाव से कुछ विद्वान संज्ञा के दो भेद हैं -

  • समुदायवाचक या समूहवाचक संज्ञा
  • द्रव्यवाचक संज्ञा

समुदायवाचक संज्ञा : ये वे शब्द हैं, जो किसी समुदाय का बोध कराते हैं।

➣ जैसे : सेना, सभा, कक्षा, मंडली, आदि।

द्रव्यवाचक संज्ञा : ये वे शब्द हैं, जो किसी द्रव्य (पदार्थ) का नाम बताते हैं।

➣ जैसे : सोना, लोहा, पानी, ताँबा, आदि।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

Similar questions