सुलह ए कुल की नीति क्या थी क्या यह मुगल काल की जरूरत थी
Answers
Answered by
8
➲ सुलह ए कुल की नीति के अंतर्गत अकबर बादशाह ने राज्य के अलग-अलग धर्मों के बीच सार्वभौमिक शांति स्थापित करने के लिए भेदभाव रहित नीति अपनाई थी। 1570 के दशक में अकबर के शासन काल में विभिन्न धर्मों के गुरुओं के साथ चर्चा करके अकबर ने सुलह-ए-कुल की सार्वभौमिक धार्मिक शांति नीति अपनाई। इस नीति के तहत सभी धर्मों में भेदभाव ना करते हुए सहिष्णुता का विचार बनाया गया। यह विचार नैतिकता की प्रणाली पर केंद्रित था। इसमें ईमानदारी, न्याय और शांति जैसे व्यवस्था लागू थी। यह नीति धर्म के आधार पर लोगों में भेदभाव नहीं करती थी।
◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌
Similar questions