Science, asked by UpadhyayGaurav1158, 8 months ago

सामाजिक विषमता का क्या अर्थ है? समझाइए।

Answers

Answered by sarveshkumar83
0

Explanation:

सामाजिक सन्दर्भों में समानता (equality) का अर्थ किसी समाज की उस स्थिति से है जिसमें उस समाज के सभी लोग समान (अलग-अलग नहीं) अधिकार या प्रतिष्ठा (status) रखते हैं।

Answered by shishir303
0

सामाजिक विषमता का क्या अर्थ है? समझाइए।

सामाजिक विषमता से तात्पर्य किसी समाज में लोगों के अलग-अलग जीवन स्तर तथा जीवन शैली से है। सामाजिक विषमता किसी समाज में विभिन्न समुदायों के अलग-अलग विषम परिस्थिति में रहने के कारण उत्पन्न होती है। ऐसा सामाजिक भेदभाव अथवा सामाजिक स्तर के कारण होता है। सामाजिक विषमता उत्पन्न होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हो सकते हैं...  

  • संपत्ति
  • श्रम-विभाजन
  • वर्ग
  • जाति
  • धर्म
  • अमीरी-गरीबी

इन सभी बिंदुओं के कारण सामाजिक विषमता उत्पन्न होती है। उदाहरण के लिए एक संपत्तिहीन निर्धन व्यक्ति और एक धनवान संपत्ति से युक्त व्यक्ति की सामाजिक जीवन शैली में बहुत अंतर होता है। यही सामाजिक विषमता का उदाहरण है।

इसके अतिरिक्त जाति के आधार पर समुदायों का विभाजन सामाजिक विषमता को प्रकट करता है। एक ब्राह्मण समुदाय और एक दलित समुदाय के रहन-सहन में काफी अंतर होता है।

धर्म के आधार पर भी सामाजिक विषमता दिखती है। अलग-अलग धर्मों की जीवन शैली अलग-अलग होती है।

इस तरह सामाजिक विषमता के अनेक कारण हो सकते हैं, जो कि जीवन शैली और रहन-सहन पर आधारित होती है।

#SPJ3

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

कुछ और जानें...

भारत की तुलना में तिब्बती महिलाओं की सामाजिक स्थिति पर प्रकाश डालिये।

https://brainly.in/question/10488686

सामाजिक विभाजनों की राजनीति का परिणाम किन-किन चीजों पर निर्भर करता है?

https://brainly.in/question/11540233

Similar questions