English, asked by birendrasingh01455, 8 months ago

सैनिटाइजर essey
इंग्लिश में​

Answers

Answered by ramyadukuntla
1

Explanation:

कोरोनावायरस के चलते हैंड सैनिटाइजर का काफी अधिक इस्तेमाल हो रहा है। अधिक सावधानी बरतने के लिए लोग थोड़ी-थोड़ी देर में हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर खुद को सुरक्षित या साफ रखने की कोशिश कर रहे हैं। हर समय और हर जगह साबुन और पानी से हाथ धोना भी मुमकिन नहीं होता, इसलिए इस समय पर लोग हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करते हैं। हैंड सैनिटाइजर को इस्तेमाल करने के लिए खुद सरकार ने सलाह दी है, लेकिन आपको बता दें, हर रोज हैंड-सैनिटाइजर के अत्यधिक प्रयोग के कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हैं:

सैनिटाइजर बैक्टीरिया को मारने के लिए काफी अच्छा है और यही वजह है कि यह हमें कई तरह की बीमारयों को पकड़ने से बचा लेता है, लेकिन इसका एक अन्य पक्ष भी है। सैनिटाइजर शरीर में मौजूद Microbiomes यानी कि एक तरह के बैक्टीरिया को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। यह हमारे लिए बुरा हो सकता है। सैनिटाइजर उन बैक्टीरिया को भी मार देता है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। इसका समाधान यह है कि सैनिटाइजर का प्रयोग सिर्फ तब किया जाए जब आपके लिए साबुन और पानी से हाथ धोना संभव न हो।

plzz follow me friend and make me as brainliest

Similar questions