Hindi, asked by kdiwakar152, 10 months ago

सैन्य गठबंधन के क्या उद्देश्य होते हैं? किसी ऐसे सैन्य गठबंधन का नाम बताएं जो अभी मौजूद है I इस गठबंधन के उद्देश्य भी बताएं?​

Answers

Answered by noname0
2

Answer:

गठबंधन बनाना पारंपरिक सुरक्षा नीति का एक तत्व है| गठबंधन में कई देश शामिल होते हैं और सैन्य हमले को रोकने अथवा उसे रक्षा करने के लिए कदम उठाते हैं| अधिकांश गठबंधन को लिखित संधि में एक औपचारिक आकार प्राप्त होता है और ऐसे गठबंधन को यह बात बिल्कुल स्पष्ट रहती है कि खतरा किससे है| किसी देश अथवा गठबंधन की तुलना में अपनी ताकत का असर बढ़ाने के लिए देश गठबंधन बनाते हैं| गठबंधन राष्ट्रीय गीतों पर आधारित होते हैं नाटो एक बहुत शक्तिशाली गठबंधन है जो आज भी मौजूद है| इस गठबंधन के उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में सभी अमेरिकी और पश्चिमी यूरोप के देशों की सामूहिक सैन्य सुरक्षा को बनाए रखना और पश्चिमी देशों के सैन्य, वैचारिक, सांस्कृतिक और आर्थिक वर्चस्व को बनाए रखना है| यह किसी भी अपने मित्र देश या उन देशों को जो उन्हें तेल इत्यादि प्राकृतिक संसाधन प्रदान करते हैं उन्हें अपने राजनीतिक और आर्थिक हितों के अनुकूल बनाए रखने के लिए अपनी मनपसंद सरकार और राजनीति व्यवस्था बनाए रखने के भी इच्छुक हैं| गठबंधन राष्ट्रीय हितों पर आधारित होते हैं और राष्ट्रीय हितों के बदलने पर गठबंधन भी बदल जाते हैं|

Read more on Brainly.in - https://brainly.in/question/8368836#readmore

Similar questions