Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में किस विश्वास का जन्म होता है

Answers

Answered by nikitasingh79
305

उत्तर :

गिल्लू की मौत के बाद लेखिका ने उसे सोनजुही की लता के नीचे गाड़ दिया था। वहीं गिल्लू की समाधि थी। वह लता गिल्लू को बहुत प्रिय भी थी। सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में विश्वास का जन्म हुआ कि किसी बसंती दिन गिल्लू अवश्य ही जूही के छोटे से पीले फूल के रूप में खिलेगा। लेखिका के मन में विश्वास था कि गिल्लू एक न एक दिन फिर से उसके आसपास जन्म लेगा और वह फिर उसे किसी न किसी रूप में देख पाएगी।


आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Answered by chhaviramsharma9564
42

Explanation:

सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में इस विश्वास का जन्म होता था कि एक दिन गिल्लू जूही के छोटे से पत्ते के रूप में अवश्य खिलेगा और वह फिर से उसे अपने आस-पास अनुभव कर पाएगी। यह विश्वास उन्हें संतोष देता था।

Similar questions