Hindi, asked by prakashkol0617, 1 month ago

सुनन में समान परन्तु भिन्न अर्थ रखने वाले शबद

Answers

Answered by aakankshagawde1002
0

Answer:

ऐसे शब्द जिनके वर्तनी और उच्चारण समान होते हैं किन्तु उनके भिन्न-भिन्न अर्थ होते हैं, समनाम --- (homonym) कहलाते हैं।

हिन्दी के कुछ समनाम निम्न प्रकार हैं-

अक्षर --- परमात्मा, अविनाशी, वर्ण, आत्मा, आकाश, जल

अर्थ --- धन, ऐश्वर्य, हेतु, प्रयोजन, काम, इंद्रियों के विषय

कर्ण --- कान, कुंती का पुत्र, त्रिभुज में समकोण के सामने की भुजा

अज --- बकरा, ब्रह्मा, अग्नि, सुर्य का रथ, अजन्मा, कामदेव, चंद्रमा, जीवात्मा

कल --- बीता दिन, आने वाला दिन, मशीन, चैन

काल --- मृत्यु, समय, अवसर, यम, शनि, शिव, भाग्य

काम --- कार्य, धंधा, कामदेव, इच्छा, प्रेम, शुक्र

अंक --- गोद, चिह्न, गिनती, नाटक का एक भाग

कर --- हाथ, टैक्स, किरण, हाथी का सुँड, ओला

पत्र --- चिठ्ठी, पत्ता, समाचार पत्र, पृष्ठ, पंख, वाहन, चंदन

हरि --- भगवान, सर्प, बंदर, वायु, सूर्य, चंद्रमा, सिंह, अग्नि, हंस

गुण --- कौशल, स्वभाव, शील, लाभ, प्रभाव, धागा

दल --- समूह, पक्ष, भाग, सेना, पत्ता, अंश, म्यान

मधु --- शहद, पुष्परस, चैत्र मास, मद्य

चरण --- पाँव, श्लोक का एक पद, स्तंभ, गोत्र, आश्रय, चतुर्थांश

गौ --- पृथ्वी, वाणी, गाय, किरण, आँख, सरस्वती, धरती, माताघट --- कम, घडा, देह, पिंड, हृदय, किनारा

राग --- प्रेम, संगीत की ध्वनि, आकर्षण, कष्ट, ईर्ष्या

राशि --- समूह, मेष-कर्क आदि राशियां

तात --- पिता, भ्राता, मित्र, प्यारा, तप्त, प्रशस्ति

तीर --- बाण, तट, तीर का निशान, सीमा

द्विज --- विप्र, दाँत, पक्षी, ब्राह्मण, चंद्रमा

मान --- अभिमान, आदर, मापक, तालिका, विराम

निशा --- रात, हल्दी, स्वप्न, मुर्गा, कपूर

कनक --- सोना, धतुरा, गेहूँ, पलाश, चंपा

अधर --- होंठ, पाताल, अंतरिक्ष, चंचल, पराजित

आराम --- सुख, उद्यान, आरोग्य

पानी --- जल, कांति, मान-मर्यादा, जीवट, दंभ

Similar questions