Social Sciences, asked by awanishk004, 6 months ago

सार्वजनिक क्षेत्र के 5 उदाहरण​

Answers

Answered by shishir303
14

सार्वजनिक क्षेत्र के पाँच उदाहरण इस प्रकार है...

  1. भारतीय रेल सेवा
  2. इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड
  3. भारतीय जीवन बीमा निगम
  4. भारतीय डाक सेवा
  5. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

कुछ अन्य जानकारी...

सार्वजनिक क्षेत्र से तात्पर्य उस क्षेत्र से है, जो जनता के हित से संबंंधित होता है। ये क्षेत्र सरकारी नियंत्रण में होता है और सरकार के पास ही क्षेत्र का स्वामित्व होता है। इस क्षेत्र का मुख्य उद्देश्य जनता के हित के लिये कार्य करना है। ये क्षेत्र जनता की सेवा से संबंधित कार्य करता है। निजी क्षेत्र के विपरीत इस क्षेत्र का मुख्य कार्य मुनाफा कमाना नही बल्कि सरकार की तरफ से जनता को सेवा प्रदान करना है। सार्वजनिक क्षेत्रों में मुनाफा प्राथमिकता नही होती बल्कि कुछ सार्वजनिक क्षेत्र ऐसे भी होते है, जहाँ मुनाफा न के बराबर होता है, और ये क्षेत्र सरकारी द्वारा प्रदान सब्सिडी पर चलते हैं।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions