Geography, asked by sanjeev4015, 9 months ago

संरचना की दृष्टि से भारत के तीन प्राकृतिक विभागों के नाम लिखें ।

Answers

Answered by shishir303
11

संरचना के आधार पर भारत के 3 प्राकृतिक विभागों के नाम है...

  1. उत्तरी पर्वतीय प्रदेश
  2. उत्तर भारत का विशाल मैदान
  3. दक्षिण का पठार

Explanation:

संरचना के आधार पर भारत को पांच प्राकृतिक विभागों में बांटा गया है, जो इस प्रकार हैं...

  1. उत्तरी पर्वतीय प्रदेश — भारत के उत्तर में लगभग 2500 किलोमीटर की लंबाई तथा पूर्व में 150 किलोमीटर तथा पश्चिम में 400 किलोमीटर की चौड़ाई में ये उत्तरी पर्वतीय प्रदेश का विस्तार है, जो हिमालय पर्वतीय प्रदेश कहलाता है। जिसमें संसार की सबसे बड़ी पर्वत श्रंखला हिमालय स्थित है।
  2. उत्तर भारत का विशाल मैदान — उत्तर भारत का विशाल मैदान गंगा-यमुना-ब्रह्मपुत्र का मैदान है, जो हिमालय पर्वत श्रंखला के दक्षिण में और दक्षिणी पठार के उत्तर में है। यह बेहद उपजाऊ क्षेत्र है जो केवल भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे अधिक उपजाऊ और घनी जनसंख्या वाला क्षेत्र है।
  3. दक्षिण का पठार —  भारत के दक्षिण में ग्रेनाइट और बेसाल्ट की कठोर चट्टानों से बना दक्कन का पठार है, जिसे दक्षिण का पठार कहते हैं।
  4. समुद्र तटीय मैदान एवं द्वीप समूह — दक्कन के पठार के दोनों ओर पूर्वी तथा पश्चिमी तट पर पतली पट्टी के रूप में जो मैदान है, उन्हें समुद्र तटीय मैदान कहते हैं। इसके अतिरिक्त अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह हैं।
  5. थार का मरुस्थल — राजस्थान का उत्तर-पश्चिमी भाग रेगिस्तानी है, जिसे थार का मरुस्थल कहते हैं।
Answered by rohitkumar5027r
0

Explanation:

संरचना के आधार पर भारत के 3 प्राकृतिक विभागों के नाम है...

उत्तरी पर्वतीय प्रदेश

उत्तर भारत का विशाल मैदान

दक्षिण का पठार

Similar questions