Biology, asked by PragyaTbia, 11 months ago

संरचना तथा आनुवंशिक पदार्थ की प्रकृति के संदर्भ में वाइरस का संक्षिप्त विवरण दो। वाइरस से होने वाले चार रोगों के नाम भी लिखें।

Answers

Answered by SARFRAJKHANSHAMMA
55

वाइरस मुख्य रूप से 2 पदार्थो से बने होते है -

1.प्रोटीन

2.न्यूकलिक अम्ल

न्यूकलिक अम्ल के चारों और एक प्रोटीन का आवरण पाया जाता है, जिसे केप्सिड कहते है। प्रत्येक केप्सिड छोटी - छोटी इकाइयों से बना होता है, जिन्हे केप्सोमियर्स कहते है। इनमें (वाइरस में ) दोनों प्रकार के न्यूकलिक अम्ल कुछ में RNA तथा कुछ में DNA पाए जाते है।

वायरसों द्वारा होने वाले रोग -

1.हर्पिस सिम्पलेक्स

2.बोर्ना

3.हिपेटाइटिस B

4.रूबेला

Answered by TransitionState
36

वायरस छोटे पूर्ण आंतरकोशिकीय परजीवी होते हैं, जिनमें एक RNA या DNA जीनोम होता है जो एक सुरक्षात्मक, वायरस-कोडित प्रोटीन कोट से घिरा होता है। वायरस को गतिशील आनुवंशिक तत्वों के रूप में देखा जा सकता है। जिसका मुख्य कार्य अपने DNA या RNA जीनोम को होस्ट कोशिका में पहुँचाना है जिससे वायरस के जीनोम को होस्ट कोशिका के द्वारा संश्लेषण किया जा सके। सभी वायरस मुख्य रूप से दो भागों जीनोम DNA या RNA और प्रोटीन कैप्सिड के बने होते हैं वायरस जीनोम अक्सर बेसिक प्रोटीन के साथ जुड़े होते हैं जिसे एक समिमितीय प्रोटीन कैप्सिड के अन्दर पैक किया जाता है। न्यूक्लिक एसिड से जुड़े प्रोटीन, जिसे न्यूक्लियोप्रोटीन कहा जाता है, जीनोम के साथ मिलकर न्यूक्लियोकैप्सिड बनाता है। इसके साथ ही कुछ जंतु वायरसों में लिपिड का अतिरिक्त आवरण होता है एक पूर्ण वायरस कण को विरिओंन कहा जाता है  

वायरस से होने वाले रोग निम्नलिखित हैं एड्स, हेपेटाइटिस, स्मालपॉक्स, चिकनगुनिया, रूबेला इत्यादि  

Similar questions