Hindi, asked by solankideepanshu007, 7 months ago

सूरदास के उपास्य देव कौन थे?



श्री कृष्ण

श्री राम

विष्णु

निर्गुण ईश्वर​

Answers

Answered by shishir303
0

सही उत्तर है...

➲ श्री कृष्ण

सूरदास के उपास्य देव ‘श्रीकृष्ण’ थे।

व्याख्या :

✎... सूरदास के उपास्य यानि इष्ट भगवान श्रीकृष्ण थे। सूरदास सगुण विचारधारा के अनुयायी थे। इसलिये उन्होंने अपना आराध्य भगवान श्रीकृष्ण को बनाया।

सूरदास ने निर्गुण की अपेक्षा सगुण भक्ति को श्रेयस्कार इसलिए माना है, क्योंकि निर्गुण का कोई स्वरूप नहीं होता, उसका कोई आधार नहीं होता है। जिसका स्वरूप ही नहीं जानते, उसकी आराधना कैसे करें। जबकि सगुण का एक आधार होता है, एक निश्चित स्वरूपात्मक छवि सामने होती है। उसी स्वरूप को ईश्वर का स्वरूप मन में स्थापित किया जाता सकता है। उसी स्वरूप को आधार मानकर भक्ति को भी एक आधार दिया जा सकता है। इसलिए सूरदास ने निर्गुण की अपेक्षा सगुण भक्ति को श्रेयस्कर माना है।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions