Physics, asked by monikachouksey72, 3 months ago

संस्कृत व्याकरण के प्रमुख तत्त्व, रामायण, महाभारत, पुराण,

Answers

Answered by sahilgenius777
0

संस्कृत व्याकरण के प्रमुख तत्त्व, रामायण, महाभारत, पुराण,

Answered by DashingBoy40
3

Answer:

पुराण, हिन्दुओं के धर्म-सम्बन्धी आख्यान ग्रन्थ हैं, जिनमें संसार - ऋषियों - राजाओं के वृत्तान्त आदि हैं। ये वैदिक काल के बहुत समय बाद के ग्रन्थ हैं, जो स्मृति विभाग में आते हैं। भारतीय जीवन-धारा में जिन ग्रन्थों का महत्त्वपूर्ण स्थान है उनमें पुराण प्राचीन भक्ति-ग्रंथों के रूप में बहुत महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं। अठारह पुराणों में अलग-अलग देवी-देवताओं को केन्द्र मानकर पाप और पुण्य, धर्म और अधर्म, कर्म और अकर्म की गाथाएँ कही गयी हैं। कुछ पुराणों में सृष्टि के आरम्भ से अन्त तक का विवरण दिया गया है।

इस संदूक को: देखें • संवाद • संपादन

हिन्दू धर्म

श्रेणी

Om

इतिहास · देवता

सम्प्रदाय · पूजा ·

आस्थादर्शन

पुनर्जन्म · मोक्ष

कर्म · माया

दर्शन · धर्म

वेदान्त ·योग

शाकाहार · आयुर्वेद

युग · संस्कार

भक्ति {{हिन्दू दर्शन}}

ग्रन्थशास्त्र

वेदसंहिता · वेदांग

ब्राह्मणग्रन्थ · आरण्यक

उपनिषद् · श्रीमद्भगवद्गीता

रामायण · महाभारत

सूत्र · पुराण

शिक्षापत्री · वचनामृत

सम्बन्धित

विश्व में हिन्दू धर्म

गुरु · मन्दिर देवस्थान

यज्ञ · मन्त्र

शब्दकोष (हिन्दू धर्म)|शब्दकोष · हिन्दू पर्व

विग्रह

प्रवेशद्वार: हिन्दू धर्म

HinduSwastika.svg

हिन्दू मापन प्रणाली

'पुराण' का शाब्दिक अर्थ है, 'प्राचीन' या 'पुराना'।[1] पुराणों की रचना मुख्यतः संस्कृत में हुई है, किन्तु कुछ पुराण क्षेत्रीय भाषाओं में भी रचे गए हैं।[2][3] हिन्दू और जैन दोनों ही धर्मों के वाङ्मय में पुराण मिलते हैं। [2]

पुराणों में वर्णित विषयों की कोई सीमा नहीं है। इसमें ब्रह्माण्डविद्या, देवी-देवताओं, राजाओं, नायकों, ऋषि-मुनियों की वंशावली, लोककथाएँ, तीर्थयात्रा, मन्दिर, चिकित्सा, खगोल शास्त्र, व्याकरण, खनिज विज्ञान, हास्य, प्रेमकथाओं के साथ-साथ धर्मशास्त्र और दर्शन का भी वर्णन है। [3] विभिन्न पुराणों की विषय-वस्तु में बहुत अधिक असमानता है। इतना ही नहीं, एक ही पुराण के कई-कई पाण्डुलिपियाँ प्राप्त हुई हैं जो परस्पर भिन्न-भिन्न हैं। [2] हिन्दू पुराणों के रचनाकार अज्ञात हैं और ऐसा लगता है कि कई रचनाकारों ने कई शताब्दियों में इनकी रचना की है। इसके विपरीत जैन पुराण हैं। जैन पुराणों का रचनाकाल और रचनाकारों के नाम बताये जा सकते हैं।[2]

कर्मकाण्ड (वेद) से ज्ञान (उपनिषद्) की ओर आते हुए भारतीय मानस में पुराणों के माध्यम से भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित हुई है। विकास की इसी प्रक्रिया में बहुदेववाद और निर्गुण ब्रह्म की स्वरूपात्मक व्याख्या से धीरे-धीरे मानस अवतारवाद या सगुण भक्ति की ओर प्रेरित हुआ।

पुराणों में वैदिक काल से चले आते हुए सृष्टि आदि संबंधी विचारों, प्राचीन राजाओं और ऋषियों के परंपरागत वृत्तांतों तथा कहानियों आदि के संग्रह के साथ साथ कल्पित कथाओं की विचित्रता और रोचक वर्णनों द्वारा सांप्रदायिक या साधारण उपदेश भी मिलते हैं।

पुराणों में विष्णु, वायु, मत्स्य और भागवत में ऐतिहासिक वृत्त— राजाओं की वंशावली आदि के रूप में बहुत-कुछ मिलते हैं। ये वंशावलियाँ यद्यपि बहुत संक्षिप्त हैं और इनमें परस्पर कहीं-कहीं विरोध भी हैं, पर हैं बडे़ काम की। पुराणों की ओर ऐतिहासिकों ने इधर विशेष रूप से ध्यान दिया है और वे इन वंशावलियों की छानबीन में लगे हैं।

Explanation:

Please mark as brainliestlist answer

Similar questions