English, asked by omkarpatel896, 7 hours ago

संसार में प्रचलित 'रोपण कृषि' की किन्हीं पाँच विशेषताओं का वर्णन कीजिए।​

Answers

Answered by wwwrudranarayanpatel
20

Answer:

इसमें अधिक पूँजी, निवेश, उच्च प्रबंधन, तकनीकी आधार एवं वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया गया है। यह एक फसली कृषि है जिसमें किसी एक फसल के उत्पादन पर ही संकेंद्रण किया जाता है। सस्ते श्रमिकों की उपलब्धता रहती है। यातायात के साधन विकसित होते हैं जिसके द्वारा बागान एवं बाजार सुचारू रूप से जुड़े रहते हैं।

Answered by mad210216
1

रोपण कृषि की विशेषताएं।

Explanation:

  • रोपण कृषि में बड़े बड़े खेतों में एकल फसलें उगाई जाती है।
  • इस प्रकार के कृषि में फसलों को कारखानों में पहुँचाने के लिए उचित यातायात की व्यवस्था की जरूरत होती है।
  • इस कृषि में बड़ी मात्रा में पूंजी और श्रमिकों की आवश्यकता होती है।
  • रोपण कृषि में कृषि की आधुनिक पद्धति और तकनीकों का प्रयोग किया जाता है।
  • इस कृषि में फसलों का विदेशी मुद्रा कमाने के लिए  मुख्य रूप से निर्यात किया जाता है।
  • इस कृषि में उगाए जानेवाले फसलों के उदाहरण है: गन्ना, कपास, कॉफी, रबड़, चाय,काजू।
Similar questions