Hindi, asked by abhijithr8680, 8 months ago

सुश्री मंजुलिका ने अपनी कक्षा में बच्चों को एक कहानी पढ़कर सुनाई और फिर उन्हें कहानी पर चर्चा में शामिल किया। इसके बाद उसने उन्हें कहानी पर चित्र बनाने को कहा। आपको क्या लगता है कि उसने उन्हें कहानी पर चित्र बनाने के क्यों लिए कहा था? *

Answers

Answered by shishir303
1

सुश्री मंजुलिका ने अपनी कक्षा में बच्चों को एक कहानी पढ़कर सुनाई और उन्हें कहानी पर चर्चा करके कहानी पर चित्र बनाने के लिए भी कहा। ऐसा उन्होंने इसलिए कहा किया क्योंकि वह बच्चों की कल्पनाशीलता को परखना चाहती थीं। हर बच्चे की सुनने और समझने का नजरिया अलग हो सकता है। किस बच्चे ने कहानी को किस रूप में समझा सुश्री मंजुलिका यह देखना चाहती थीं।

हर बच्चे ने कहानी को अपनी समझ के अनुसार समझा होगा और उसी समझ के अनुसार उसके मन में कहानी के पात्रों और घटनाक्रम पर एक छवि बन गई होगी। जब सुश्री मंजुलिका ने बच्चों को कहानी पर चित्र बनाने के लिए कहा तो बच्चे अपनी उसी छवि के अनुसार कहानी के चित्र बनाएंगे। मंजूलिका को यह जानने में मदद मिलेगी कि कौन से बच्चे ने कहानी को किस रूप में समझा। उन्हें अपनी कक्षा में बच्चों की अलग-अलग कल्पनाशीलता के बारे में समझने में मदद मिलेगी। इससे उन्हे बच्चों के मानसिक विकास जानने समझने में भी मदद मिलेगी।

Similar questions