Hindi, asked by amrita8093, 6 months ago

सोशल मीडिया का बढ़ता प्रयोग विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के अवमूल्यन के लिए उत्तरदायी है।

Answers

Answered by bhatiamona
2

सोशल मीडिया का बढ़ता प्रयोग विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के अवमूल्यन के लिए उत्तरदायी है।

आजकल के दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बनता जा रहा है | हम किसी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो तुरंत सोशल मीडिया में ढूंढना शुरू कर देते है | इसका असर विद्यार्थियों में देखा जा रहा है| सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम का प्रयोग विद्यार्थीयों द्वारा बढ़ चढ़ कर किया जा रहा है | जिसके कारण आपसी भाईचारा, अनुशासन, समय की महत्ता जैसे बहुमूल्य नैतिक मूल्यों का पतन होता जा रहा है |

विद्यार्थियों में शिष्टाचार व अनुशासन न के बराबर ही रह गया है। इसका मुख्य कारण विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर हर तरह की सामग्री की पहुंच है जोकि उनके लिए उपयुक्त नहीं है। इसी वजह से नैतिक मूल्यों का अवमूल्यन हो रहा है।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/14863053

क) वर्तमान समय में सोशल मीडिया का अत्यंत प्रचलन है। आप अपने पाँच मित्रों के साथ सोशल मीडिया के लाभ और हानियों पर चर्चा कीजिए। तत्पश्चात 'वर्तमान समाज में सोशल मीडिया: लाभ और  हानियाँ' विषय पर परियोजना तैयार कीजिए।

Similar questions