Political Science, asked by pkheri12345, 7 hours ago

स्टाफ अभिकरण का अर्थ एवं प्रकार​

Answers

Answered by shishir303
1

¿ स्टाफ अभिकरण का अर्थ एवं प्रकार​...

✎...   ‘स्टाफ अभिकरण’ से तात्पर्य उस क्रिया से है, जिसमें किसी संगठन के कार्यात्मक कार्यों को संपादित किया जाता है। ‘स्टाफ अभिकरण’ से तात्पर्य उस क्रिया से है जिसमें किसी संस्था या संगठन की क्रियात्मक कार्यों को संपादित किया जाता है। कोई भी संगठन को प्राथमिक तथा कार्यात्मक दो क्रियाओं में विभाजित किया जाता है। प्राथमिक क्रियाएं जिसमें कोई संगठन अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए संपादित करता है, उसे सूत्र अभिकरण कहते हैं, तथा वे क्रियाएं जो सहायक क्रिया के रूप में विभागीय क्रियाएं होती हैं, जिनके बिना मुख्य क्रिया संपन्न नहीं कही जा सकती, वह ‘स्टाफ अभिकरण’ क्रिया कहलाती है।

सामान्य अर्थों में स्टाफ अभिकरण अथवा कार्मिक अभिकरण से तात्पर्य किसी संगठन के विभाग के गृह प्रबंधन तथा प्रबंधात्मक कार्यों को संपन्न करने से होता है।

‘स्टाफ अभिकरण’ तीन प्रकार के होते हैं...

  • सामान्य स्टाफ
  • सहायक स्टाफ
  • तकनीक स्टाफ

सामान्य सामान्य में मुख्य कार्यपालिका की सहायता करने वाले कर्मचारी आते हैं, जो परामर्शदाता होने का कार्य करते हैं। इसमें सचिवालय, वित्त मंत्रालय, योजना आयोग जैसे विभाग होते हैं।

सहायक स्टाफ में विभिन्न तरह के विभागों में जो कर्मचारी रखे जाते हैं, उन्हें सहायक स्टाफ का जाता है। इन्हें ग्रह, प्रबंधक या संस्थागत क्रियाएं कहा जाता है। जैसे लोकसेवा आयोग आदि।

तकनीक स्टाफ में तकनीकी प्रकृति की सेवाओं के लिए विशेषज्ञों और इंजीनियरों को रखा जाता है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions