History, asked by rajsaab278, 6 months ago

संत कवित्री मीराबाई की जीवन की रचना मूल रूप से किस आधार पर की गई है उन्होंने समाज में प्रचलित मान्यताओं का उल्लंघन किस प्रकार किया​

Answers

Answered by ajadtomar0098
2

जन्म-1498

जन्म स्थान-कुड़की {मेड़ता}

पूरा नाम-मीराँ

पति-भोजराज [1516–1521]

पिता-राव रत्नसिंह

माता-वीर कुमारी

दादा-राव दूदा

मृत्यु-1557

मृत्यु स्थान-द्वारका

मीरांबाई अथवा मीराबाई हिन्दू आध्यात्मिक कवयित्री थीं, जिनके भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पित भजन उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय हैं। भजन और स्तुति की रचनाएँ कर आमजन को भगवान के और समीप पहुँचाने वाले संतों और महात्माओं में मीराबाई का स्थान सबसे ऊपर माना जाता है। मीरा का सम्बन्ध एक राजपूत परिवार से था। वे राजपूत राजकुमारी थीं, जो मेड़ता महाराज के छोटे भाई रतन सिंह की एकमात्र संतान थीं। उनकी शाही शिक्षा में संगीत और धर्म के साथ-साथ राजनीति व प्रशासन भी शामिल थे। एक साधु द्वारा बचपन में उन्हें कृष्ण की मूर्ति दिए जाने के साथ ही उनकी आजन्म कृष्ण भक्ति की शुरुआत हुई, जिनकी वह दिव्य प्रेमी के रूप में आराधना करती थीं।

Similar questions