Hindi, asked by mrnaresh101, 7 days ago

संत धर्मदास के गुरु कौन थे?​

Answers

Answered by shishir303
1

संत धर्मदास के गुरु कबीर थे।

व्याख्या ⦂

✎... धनी धर्मदास कबीर पंथ वंशावली में प्रमुख स्थान रखते हैं, उनका जन्म मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। वहीं से व्यापार और तीर्थाटन रहने के दौरान उनकी मुलाकात कबीर साहब से हुई और वह कबीर के शिष्य बन गए। उन्होंने कबीर से दीक्षा प्राप्त कर कबीर पंथ में प्रवेश कर लिया और कबीर ने उनको अटल बयालीस वंश का आशीर्वाद दिया और उनकी वंशावली शुरू हो गई।

धर्मदास के पदों पर कबीर-वाणी का प्रभाव गहरे स्तर पड़ा है। धर्मदास कबीर के प्रमुख शिष्य थे, कबीर दास के परलोक गमन के बाद कबीर का उत्तराधिकार उन्हें ही मिला था।

धर्मदास के पदों में कबीर की अपेक्षा तीखापन कम रहा है। उनके पद सरलता लिये रहे हैं, उन्होंने अपने पदों की भाषा कबीर की अपेक्षा कम कठोर रखी है। उनके पद भी कबीर की ही भांति निर्गुण भक्ति की भावना से ओतप्रोत रहे हैं। उन्होंने अपने पदों में पूरबी भाषा का अधिक प्रयोग किया है।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Answered by sahunikita561
0

Sant dharmdas ke Guru Ramanand the

Similar questions