Hindi, asked by neha45862, 1 month ago

.. 'सादा जीवन उच्च विचार' विषय पर अपने विचार 25 से 30 शब्दों में लिखिए।​

Answers

Answered by pratibhamourya29
6

Answer:

किसी भी व्यक्ति का जीवन उसके विचारों से और आचरण से ही उच्च बनता है। दुसरों को प्रभावित करने के लिए किए गए कार्य से कभी भी हमारी उच्च विचारधारा नहीं दिखती है। प्राचीन काल से कहा भी जा रहा है कि साधारण जीवन व्यतीत करने के साथ साथ हमें अपनी सोच को भी ऊँचा रखना चाहिए। हमें अपनी इच्छाओं को सीमित करना चाहिए और जिंदगी को आरामदायक बनाना चाहिए। कहा जाता है कि साधारण जीवन उच्च विचार स्वस्थ तन मन का है आधार।

साधारण जीवन जीने वाले व्यक्ति को हमेशा सफलता की प्राप्ती होती है। वह केवल अपने हित में नहीं सोचता अपितु वह अपने आस पास के लोगों और उनके सकारात्मक विकास के विषय में भी सोचता है और लोक दिखावा न करके लोगों की मदद करने की सोचता है। व्यक्ति को अपनी सोच केवल अपनी दिनचर्या तक सीमित नहीं रखनी चाहिए अपितु हमें अपने विचार उच्च रखने चाहिए और संकुचित सोच को नष्ट करना चाहिए।

साधा जीवन व्यतीत करने से हमारा जीवन संतुलित रहता है और हमारे अंदर नियंत्र की भावना का विकास होता है। जब व्यक्ति सामान्य जीवन जीता है तो वह अपने परिवार को समय दे पाता है और उसे खुद को जानने का मौका भी मिलता है जिसमें परम आनंद है। हमें हमारे अमूल्य जीवन को साधारण तरीके से अपने लिए जीना चाहिए न कि लोगों को दिखाने के लिए। हमें अपने विचारों को इतना उच्च बनाना चाहिए कि लोग हमारे विचारों ये प्रभावित हो न कि हमारी धन दौलत और संपत्ति से। हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए और अपनी जरूरतों और इच्छाओं के बीच के अंतर को पहचानना चाहिए। हमें साधारण जीवन शैली को अपनाकर आंतरिक शांति को अनुभव करना चाहिए। यदि हर व्यक्ति ऐसा जीवन व्य्तीत करने की सोचेगा तो ये संपूर्ण विश्व बहुत ही सुंदर बन जाऐगा।

Similar questions