Hindi, asked by apppple, 4 months ago

सुदामा कौन थे ? वे श्री कृष्ण के पास क्यों गए थे

Answers

Answered by shishir303
1

सुदामा श्रीकृष्ण के बचपन के बाल सखा थे। उन्होंने श्रीकृष्ण के साथ ऋषि सांदीपनी के गुरुकुल में शिक्षा दीक्षा प्राप्त की थी। सुदामा साधारण परिवार से आते थे और जाति से ब्राह्मण थे। अपनी शिक्षा पूरी होने के बाद श्रीकृष्ण और सुदामा दोनों अपने-अपने घर चले गए. बाद में श्रीकृष्ण द्वारिका के राजा बन गए। सुदामा निर्धन ब्राह्मण थे और उनकी स्थिति बेहद विपन्न हो गई। इसी कारण अपनी पत्नी के कहने पर श्रीकृष्ण से सहायता पाने के उद्देश्य से उनके पास आए थे।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions