Social Sciences, asked by maahira17, 9 months ago

साथ में दिए गए कुछ कथनों पर विचार कीजिए और बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य? अपने उत्तर के समर्थन में एक उदाहरण भी दीजिए।
(क) सभी समुदाय और समाजों में लड़कों और लड़कियों की भूमिकाओं के बारे में एक जैसे विचार नहीं पाए जाते हैं।
(ख) हमारा समाज बढ़ते हुए लड़कों और लड़कियों के बीच कोई भेद नहीं करता।
(ग) वे महिलाएं जो घर पर रहती हैं कोई काम नहीं करती हैं।
(घ) महिलाओं के काम ,पुरुषों की काम की तुलना में कम मूल्यवान समझे जाते है।

Answers

Answered by nikitasingh79
13

(क) सभी समुदाय और समाजों में लड़कों और लड़कियों की भूमिकाओं के बारे में एक जैसे विचार नहीं पाए जाते हैं।

उत्तर : सत्य

सभी समुदाय और समाज लड़के और लड़कियों को अलग-अलग भूमिकाएं देते हैं ताकि वे भविष्य में स्त्री और पुरुष की भूमिका के लिए खुद को तैयार कर सकें उदाहरण के लिए लड़कों को खेलने के लिए कारें तथा लड़कियों को खेलने के लिए गुड़ियां  दी जाती है।

(ख) हमारा समाज बढ़ते हुए लड़कों और लड़कियों के बीच कोई भेद नहीं करता।

उत्तर : असत्य

हमारा समाज लड़कों और लड़कियों में स्पष्ट भेद करता है तथा यह भेद भी बहुत कम आयु से ही शुरू हो जाता है ।

उदाहरण के लिए लड़कियों को किस प्रकार के कपड़े पहनने चाहिए और कैसी बात करनी चाहिए,  ये सब लड़के- लड़कियों में भेद करने के तरीके हैं और ये तरीके उन्हें बहुत कम आयु से ही सिखाई जाने लगते हैं।

(ग) वे महिलाएं जो घर पर रहती हैं कोई काम नहीं करती हैं।

उत्तर : असत्य

वे महिलाएं जो घर पर रहती हैं, उन्हें बहुत काम करना पड़ता हैं। उनके काम पर किसी का ध्यान नहीं जाता है क्योंकि उनके काम का एक बड़ा हिस्सा घर से संबंधित है और आय के उत्पादन में योगदान नहीं करता है।

उदाहरण के लिए घर के काम की सारी आवश्यक ज़िम्मेदारी और परिवार का ख्याल रखना,महिलाओं की ज़िम्मेदारी मानी जाती है।  

(घ) महिलाओं के काम ,पुरुषों की काम की तुलना में कम मूल्यवान समझे जाते है।

उत्तर : सत्य

महिलाओं द्वारा घर के अंदर किए जाने वाले काम को महत्वपूर्ण नहीं माना जाता । यह भी माना जाता है कि यह तो महिलाओं का स्वभाविक काम है , इसलिए इसके लिए उसे पैसे देने की आवश्यकता नहीं है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  ( लड़के और लड़कियों के रूप में बड़ा होना) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/14544003#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

घर का काम अदृश्य होता है और इसका कोई मूल्य नहीं चुकाया जाता। घर के काम शारीरिक रूप से थकाने वाले होते हैं। घर के कामों में बहुत समय खप जाता है।

अपने शब्दों में लिखिए कि 'अदृश्य होने' 'शारीरिक रूप से थकाने' और “समय खप जाने' जैसे वाक्याँशों से आप क्या समझते हैं? अपने घर की महिलाओं के काम के आधार पर हर बात को एक उदाहरण से समझाइए।

https://brainly.in/question/14544376#

ऐसे विशेष खिलौनों की सूची बनाइए, जिनसे लड़के खेलते हैं और ऐसे विशेष खिलौनों की भी सूची बनाइए, जिनसे केवल लड़कियाँ खेलती हैं। यदि दोनों सूचियों में कुछ अंतर है, तो सोचिए और बताइए कि ऐसा क्यों है? सोचिए कि क्या इसका कुछ संबंध इस बात से हैं कि आगे चलकर वयस्क के रूप में बच्चों को क्या भूमिका निभानी होगी?

https://brainly.in/question/14544441#

Answered by Vandnas058
1

Please Short Answer Please

Similar questions