Hindi, asked by vibhav836, 6 months ago

संदेश लेखन के प्रकार होते हैं?

Answers

Answered by priyameena172003
0

Answer:

hmm

Explanation:

संदेश क्या होते हैं ?

सन्देश शब्द की उत्पत्ति संस्कृत से मानी गई है। जिसका अर्थ है खबर या समाचार प्राप्त करना। जब कोई व्यक्ति किसी कारणवश किसी दूसरे व्यक्ति से सीधे बात नहीं कर सकता है।तब वह कोई जानकारी या समाचार या खबर , संदेश के जरिये दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता है। संदेश किसी व्यक्ति विशेष या किसी समूह द्वारा किसी व्यक्ति विशेष या समूहों को दिए जा सकते हैं।

Message Writing in hindi

ये संदेश लिखित या मौखिक दोनों हो सकते हैं। संदेश सुखद और दुखद दोनों तरह के होते है।कोई भी संदेश व्यक्तिगत व सामूहिक हो सकता है। संदेश भूतकाल , वर्तमान काल व भविष्य काल में लिखे जा सकते हैं।

संदेश लिखने के कारण

संदेश लिखने के कई कारण हो सकते हैं। संदेश औपचारिक और अनौपचारिक दोनों तरह के हो सकते हैं। अनौपचारिक संदेश या व्यक्तिगत संदेश किसी अपने करीबी को कोई संदेश / सूचना देने के लिए लिखा जाता है। अनौपचारिक संदेश अपने परिजनों , मित्रगणों , रिश्तेदारों या घर के सदस्यों को लिखे जाते हैं।

औपचारिक संदेश किसी अधिकारी या किसी ऑफिस के किसी कर्मचारी या आम जनमानस के लिए सार्वजनिक रूप से लिखे जा सकते हैं। अगर संदेश किसी नेता या अभिनेता दारा दिया जाता है तो यह आम लोगों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लिखा जाता है। यह सार्वजनिक संदेश हैं।

आजकल संदेश भेजने के सबसे बेहतरीन माध्यम व्हाट्सएप ,एसएमएस , ईमेल , फेसबुक ट्विटर आदि ऐसे अनेक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जिनके जरिए संदेश भेज जा सकते है

Similar questions