संदेश वहन के आधुनिक साधनों से लाभ-हानि' विषय पर अस्सी से सौ शब्दों में निबंध लिखिए।
Answers
निबंध — संदेश वहन के आधुनिक साधनों के लाभ और हानि
विज्ञान और तकनीक ने अत्याधिक उन्नति कर ली है। पहले संदेश भेजने का एकमात्र साधन पत्र-व्यवहार था और उससे भी पहले प्राचीन समय में पक्षियों की सहायता से विशेषकर कबूतरों की सहायता से या किसी संदेश वाहक की सहायता से संदेशों का आदान प्रदान किया जाता था।
आज विज्ञान और तकनीक ने उन्नति की और आज संदेशवहन के आधुनिक साधनों ने पत्र का स्थान ले लिया है। इनमें ई-मेल, एस.एम.एस, मैसेजिंग एप्स, फैक्स, मोबाइल आदि प्रमुख हैं, इन साधनों के कई लाभ हैं तो कई हानियां भी है। उनका विवेचन प्रस्तुत है।
लाभ — आधुनिक साधनों द्वारा संदेश भेजने का लाभ यह है कि समय की बचत होती है और चंद सेकंड में संदेश भेज कर कुछ ही मिनटों के अंदर उसका जवाब भी प्राप्त किया जा सकता है, जबकि पहले पत्र व्यवहार में कई दिनों का समय लग जाता था।इसके कारण कार्यों की गति पर प्रभाव पड़ता था। आज सेकंड में संदेश भेज कर उसका जवाब मिनटों में प्राप्त कर उसे संबंधित कार्यों में तेजी आई है।
हानि — भले ही संदेशवहन के आधुनिक साधनों से समय की बचत होती हो परंतु इससे लोगों में धैर्य की कमी होती जा रही है। लोगों में कलात्मकता का अभाव होता जा रहा है। भाषा-शैली बिगड़ रही है और आत्मीयता का अभाव है, जो कि पहले पत्रों में दिखता था। पहले पत्र बड़े जतन से कलात्मक शैली में प्रेम और संवेदन से परिपूर्ण होकर लेकर लिखे जाते थे। पत्र लिखने वाला अपनी सारी भावनाएं और विचार पत्र में उड़ेल देता था और पढ़ने वाला भी उसे महसूस कर लेता था परंतु संदेश भेजने के आधुनिक साधनों में न तो वो संवेदना बची है और न वो उनकी भाषा शैली वैसी कलात्मकता होती है। इस कारण संदेश भेजने के आधुनिक साधन आज केवल एक औपचारिकता बनकर रह गए हैं इनमें आत्मीयता का अभाव पूरी तरह से लोप हो गया है।
इस तरह संदेश वहन के आधुनिक साधन के लाभ और हानि समान हैं।
answer for the question


