Math, asked by maahira17, 10 months ago

सिद्ध कीजिए कि दो प्रतिच्छेद करते हुए वृत्तों की केन्द्रों की रेखा दोनों प्रतिच्छेद बिन्दुओं पर समान कोण अंतरित करती है।

Answers

Answered by nikitasingh79
4

Answer:  Step-by-step explanation:

दिया है :  

केंद्रों O तथा O' के साथ दो वृत्त है जो परस्पर एक दूसरे को C तथा D पर प्रतिच्छेद करते है।

सिद्ध करना है :

∴∠OCO’ = ∠ODO’

रचना :  

OC , OD ,O'C  तथा O'D को मिलाते हैं।

उपपत्ति :

ΔOCO’ तथा ΔODO’ में,

OC = OD (एक ही वृत्त की त्रिज्या)

O’C = O’D (एक ही वृत्त की त्रिज्या)

OO’ = OO' (उभयनिष्ठ)  

ΔOCO’ ≅ ΔODO’ (SSS सर्वांगसमता नियम द्वारा)  

∴∠OCO’ = ∠ODO’ (CPCT द्वारा)

इति सिद्धम  

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

सिद्ध कीजिए कि चक्रीय समांतर चतुर्भुज आयत होता है।

https://brainly.in/question/10617684

 

उभयनिष्ठ कर्ण AC वाले दो समकोण त्रिभुज ABC और ADC हैं। सिद्ध कीजिए कि \angle CAD = \angle CBD है।  

https://brainly.in/question/10617374

Attachments:
Similar questions