Hindi, asked by Anonymous, 4 months ago

संधि.
give me all information.of sanddhi .
please​

Answers

Answered by Anonymous
8

\huge\mathfrak\red{Answer :) }

संधि की परिभाषा

संधि का अर्थ होता है मेल या फिर मिलना। जब हम डो शब्दों को मिलाते हैं तो पहले शब्द की अंतिम ध्वनी एवं दुसरे शब्द कि पहली ध्वनी मिलकर जो परिवर्तन लाती है, उसे ही संधि कहते हैं।

जब संधि किये गए दो शब्दों को हम अलग अलग करके लिखते हैं तो वह संधि विच्छेद कहलाता है।

संधि के कुछ उदाहरण

तथास्तु : तथा + अस्तु

इस उदाहरण में आ एवं अ मिलकर आ बन गए एवं अ का लोप हो गया।

पदोन्नति : पद + उन्नति

इस उदाहरण में अ एवं उ मिलकर ओ बन गए। उ का लोप हो गया।

सर्वोच्च : सर्व + उच्च

इस उदाहरण में भी अ एवं उ मिलकर ओ बन गए व उ का लोप हो गया।

चिरायु : चिर + आयु

ऊपर दिए गए उदाहरण में र एवं आ मिलकर रा बना देते हैं।

समानांतर : समान + अंतर

ऊपर दिए गए उदाहरण में न एवं अ ने मिलकर ना बना दिया है।

प्रत्येक : प्रति + एक

जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं ति एवं ए ने मिलकर त्ये बना दिया।

संधि के भेद :

संधि के मुख्यतः तीन भेद होते हैं :

स्वर संधि

व्यंजन संधि

विसर्ग संधि

Similar questions