Hindi, asked by shubhdashelar4, 24 days ago

संधि की परिभाषा देते हुए उसके प्रकार लिखिए ?​

Answers

Answered by bjnnj5112
0

Explanation:

जब दो समीपवर्ती वर्ण पास-पास आते हैं तब उनमें जो विकार सहित मेल होता हैं, उसे संधि कहते हैं।

सन्धि में पहले शब्द के अंतिम वर्ण एवं दूसरे शब्द के आदि वर्ण का मेल होता हैं।

स्वर संधि

स्वर के बाद स्वर अर्थात दो स्वरों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होते हैं, उसे स्वर सन्धि कहते हैं।

उदाहरण:

सूर्य + अस्त -सूर्यास्त

महा + आत्मा- महात्मा

स्वर सन्धियां पांच प्रकार की होती हैं।

दीर्ध स्वर सन्धि

गुण स्वर सन्धि

यण स्वर सन्धि

वृद्धि स्वर सन्धि

अयादि स्वर सन्धि

दीर्ध स्वर सन्धि

जब दो सवर्णी स्वर पास-पास आते हैं तो दोनों मिलकर दीर्घ हो जाते हैं।

नियम : हस्व या दीर्घ ‘अ’, ‘ई’, ‘उ’, के पश्चात क्रमशः हस्व या दीर्घ ‘अ’, ‘ई’, ‘उ’ स्वर आए तो दोनों को मिलाकर दीर्घ, ‘आ’, ‘ई’, ‘ऊ’, हो जाते हैं।

Similar questions