Business Studies, asked by BrainlyHelper, 10 months ago

सेवाएँ क्या है? उनके लक्षणों की व्याख्या करें।

Answers

Answered by nikitasingh79
14

Answer:

सेवाएँ :  

सेवाओं को अलग से पहचाना जा सकता है, एक अमूर्त गतिविधि है जो वांछितों की संतुष्टि प्रदान करती है और आवश्यक रूप से किसी उत्पाद या किसी अन्य सेवा की बिक्री से जुड़ी नहीं होती है। इन्हें मानकीकृत नहीं किया जा सकता है। भविष्य की खपत के लिए सेवाओं को न तो संग्रहीत किया जा सकता है और न ही रखा जा सकता है। सेवाओं के स्वामित्व को स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है। जैसे बैंकिंग ,बीमा ,भंडारण आदि

 

सेवाओं के लक्षण :  

अमूर्त :  

सेवन अमूर्त होती है। अतः  इनको केवल महसूस ही किया जा सकता है;  इनका स्पर्श नहीं किया जा सकता। इनकी गुणवत्ता का अनुभव केवल इनको उपभोग करके ही किया जा सकता है अर्थात बिना गुणवत्ता की जांच से इसका क्रय नहीं किया जा सकता। जैसे सिनेमा घर में जाकर फिल्म देखने का केवल अनुभव किया जा सकता है;  उसे खरीदा नहीं जा सकता।  सेवा प्रदानकर्ताओं के लिए आवश्यक है कि उचित सेवाओं के सृजन में सतर्कता बरतें , जिससे ग्राहकों को संतुष्ट किया जा सके।  

 

एकरूपता का न होना अर्थात असंगतता :  

सेवाओं का निष्पादन हर बार अलग ढंग से किया जाने के कारण एकरूपता नहीं पाई जाती।  इसका मुख्य कारण यह है कि अलग-अलग ग्राहकों की अलग-अलग माँगे एवं अपेक्षाएं होती हैं । अतः यह आवश्यक नहीं है कि सेवा प्रदानकर्ताओं को ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ण संतुष्टि करने के लिए अपनी सेवाओं में परिवर्तन करने का अवसर प्राप्त हो।  

 

अभिन्नता :

सेवाओं के उत्पादन एवं उपभोग की क्रियाएं साथ साथ संपन्न होती हैं। जैसे आइसक्रीम पार्लर में जाकर आइसक्रीम खाना अथवा बैंक में जाकर रुपए निकालना आदि। सेवा प्रदानकर्ता उस प्रक्रिया में लगे व्यक्ति के स्थान पर उपयुक्त तकनीक का उपयोग कर सकते हैं लेकिन सेवा की मुख्य विशेषता ग्राहक से संपर्क ही है।  

 

सेवाओं को  संग्रह करके रखा जाना संभव न होना :  

सेवाओं को संग्रह करके भविष्य के लिए रखा नहीं जा सकता क्योंकि सेवाएं शीघ्रता से नष्ट होती है तथा सेवा प्रदानकर्ता इनसे जुड़ी वस्तुओं को तो भविष्य के लिए जमा करके रख सकते हैं लेकिन सेवाओं को जमा करके नहीं रखा जा सकता । जैसे रेल यात्रा के टिकट को संभाल कर रखा जा सकता लेकिन यात्रा के अनुभव को नहीं उसे तो केवल महसूस किया जा सकता है।  

 

संबद्धता :  

सेवाओं की एक विशेषता सेवा प्रदान करने की प्रक्रिया में ग्राहकों का सहयोग होना भी है । वह अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार सेवाओं में संशोधन करा सकता है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रदत्त विविध सुविधाओं पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

https://brainly.in/question/12312508

भंडारण की व्याख्या करें और इसके कार्य बताइए।

https://brainly.in/question/12312506

Answered by MrShivam01
3

Answer:

Explanation:

* एनीमिया का अर्थ है- शरीर में खून की कमी होना।

* यह तब होता है, जब शरीर के रक्त में लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर, उनके निर्माण की दर से अधिक होती है।

* किशोरावस्था और रजोनिवृत्ति के बीच की आयु में एनीमिया सबसे अधिक होता है।

* भारत में 80 प्रतिशत से अधिक गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं।

* गर्भवती महिलाओं को बढ़ते शिशु के लिए भी रक्त निर्माण करना पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को एनीमिया होने की संभावना होती है।

Similar questions