Hindi, asked by inikhilgupta4009, 9 months ago

स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को उदाहरण सहित वर्गीकृत कीजिए।

Answers

Answered by shishir303
49

स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को चार श्रेणी में रखा जा सकता है...

सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग —  इस प्रकार के उद्योग सरकारी नियंत्रण में होते हैं। सरकार का ऐसे उद्योगों पर स्वामित्व होता है और उस देश की जनता का ही ऐसे उद्योगों पर अधिकार होता है। साम्यवादी विचारधारा में देशों अधिकतर उद्योग सार्वजनिक क्षेत्र से होते है।

उदाहरण के लिये सरकार द्वारा नियंत्रित बोकारो लोहा व इस्पात संयंत्र, सरकारी बैंक जैसे कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैक ऑफ बड़ौदा आदि, सरकारी द्वारा नियंत्रित तेल कंपनिया जैसे कि भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल आदि।

निजी क्षेत्र के उद्योग — इस प्रकार के उद्योगों का नियंत्रण व स्वामित्व निजी हाथों में होता है, जो  कोई व्यक्ति या व्यक्तियों या कंपनियों का समूह हो सकता है। पूंजीवादी अर्थव्यवस्था वाले देशों में अधिकतर उद्योग निजी क्षेत्र के लोगों के पास ही होते हैं।

उदाहरण के लिये टाटा स्टील संयंत्र, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एपल इन्क आदि।

संयुक्त क्षेत्र के उद्योग — इस प्रकार के उद्योगों का संचालन और स्वामित्व संयुक्त रूप से सरकारी और निजी कंपनियों के हाथों में होता है।

उदाहरण के लिये मारुति कार उद्योग आदि

सहकारी क्षेत्र के उद्योग — इस तरह के उद्योगों का संचालन सहभागिता के सिद्धांत के आधार पर कई समितियां मिलकर करती हैं। जिसका स्वामित्व सबके पास समान रूप से होता है।

उदाहरण के लिये अनेक तरह की सहकारी चीनी मिलें, गुजरात का अमूल दुग्ध उत्पादन उद्योग आदि।

Answered by kp959049
7

Answer:

स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को चार श्रेणी में रखा जा सकता है... सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग — इस प्रकार के उद्योग सरकारी नियंत्रण में होते हैं। ... पूंजीवादी अर्थव्यवस्था वाले देशों में अधिकतर उद्योग निजी क्षेत्र के लोगों के पास ही होते हैं। उदाहरण के लिये टाटा स्टील संयंत्र, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एपल इन्क आदि।

Similar questions