Hindi, asked by krish503343, 6 months ago

स्वास्थ ही जीवन है पर अनुच्छेद 100 words​

Answers

Answered by Anonymous
4

Answer:

मनष्य का शरीर भी एक मशीन की भांति ही कार्य करता है। जिस प्रकार एक मशीन काम करती है वैसे ही एक स्वस्थ इंसान कार्य कर सकता है यदि इंसान का स्वास्थ्य ही ठीक नहीं तो फिर वो काम नहीं कर सकता जैसे मशीन ख़राब होने पर काम करना बंद कर देती है।

स्वस्थ शरीर हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है एक स्वस्थ व्यक्ति ही सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। वो हमेशा जोश के साथ भरा रहता है उसमें काम करने की शक्ति होती है वो लगातार अपने काम में लगा रहता है। वे रोजाना कड़ा परिक्षम कर सकता है।

यदि कोई अमीर आदमी अस्वस्थ है तो वो हमेशा निरशा रहेगा उसका स्वभाव चिडचिडा बना रहेगा उसका कोई भी काम करने को मन नहीं करेगा। बीमार इंसान धन और सुख का उपभोग नहीं कर सकता है इसीलिए स्वस्थ ही दुनिया का सबसे बड़ा धन है।

इसीलिए हमारे स्वस्थ की देखभाल करना बहुत लाजमी होता है सादा जीवन और उच्च विचार जिन्दगी के मूल मन्त्र है। सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करना और रात को जल्दी सोना शरीर को तंदरुस्त बनाता है। इससे आपका शरीर बिमारियों से बचा रहता है।

स्वस्थ रहने के लिए कसरत करनी चाहिए और संतुलित आहार लेना चाहिए तला ,भुना और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए। हर एक को हरी सब्जियां और दूध का सेवन करना चाहिए। इसके इलावा स्वस्थ रहने के लिए सफ़ाई रखना भी बेहद लाजमी होता है रोजाना स्नान करना , खाना खाने से पहले हाथ धोना और समय सिर बड़े हुए नाख़ून काटना आपको स्वस्थ रखेंगे।...

Similar questions