Physics, asked by pt971884, 3 months ago

स्वास्थ्य शिक्षा की परिभाषा दीजिए इसके लक्ष्य एवं उद्देश्य बताइए​

Answers

Answered by a88056731
6

Answer:

स्वास्थ्य शिक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इसके लिए स्वास्थ्य रक्षा के नियमों से लोगों को परिचित कराना उसकी महत्ता को समझाना और उनमें जागरूकता पैदा करके स्वास्थ्य शिक्षा के कार्यक्रमों को एक आंदोलन के रूप में जन-जन तक फैलाना है। इससे राष्ट्र का भी हित होगा एवं जनसाधारण और राष्ट्रहित में यह आवश्यक भी होगा।

स्वास्थ्य शिक्षा के प्रमुख लक्ष्य निम्नलिखित हैं-

स्वास्थ्य शिक्षा का प्रमुख लक्ष्य मनुष्य के चरित्र को ऊंचा उठाना है।

इसका लक्ष्य मनुष्य को सामूहिक जीवन यापन हेतु तैयार करना है।

स्वास्थ्य शिक्षा का लक्ष्य है सहनशीलता परस्पर सहयोग तथा किसी मनुष्य का मानसिक दृष्टि से अध्ययन करना।

यह मनुष्य को समय का सदुपयोग करना सिखाता है।

यह मनुष्य के मनोरंजन का साधन भी है।

अच्छे स्वास्थ्य के आदर्श स्थापित करना।

अच्छे वातावरण का निर्माण करना।

Similar questions